{"_id":"6082f86d8ebc3e8dba0908f0","slug":"the-road-of-ward-number-7-of-the-housing-board-colony-is-in-ruins-bilaspur-news-bilaspur-news-sml3683567138","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के वार्ड नंबर 7 की सड़क खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के वार्ड नंबर 7 की सड़क खस्ताहाल
विज्ञापन
बिलासपुर। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के वार्ड नंबर 7 की सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। इसकी कोई सुध नहीं ले रहा है। हाउसिंग बोर्ड की यह मुख्य सड़क है और 1800 की आबादी को बिलासपुर शहर की मुख्यधारा से जोड़ती है। वहीं दूसरी तरफ ऊपरी चंगर क्षेत्र को भी जोड़ती है।
कांग्रेस के जिला महासचिव सुदीप सांख्यान ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बिलासपुर शहर का सबसे समृद्ध और जागरूक वर्ग रहता है। मुख्य सड़क में दोपहिया वाहन चलाना तो दूर बल्कि पैदल चलना भी दूभर है। पैदल चलने वाले बड़े बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह सड़क मुश्किलों का सबब बन गई है। कुछ दिन पहले ही यहां पर एक निजी कंपनी द्वारा ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का काम शुरू किया गया था। वहीं इसके बाद पिछले 7-8 महीनों से यह सड़क उखड़ी पड़ी है।
सांख्यान ने कहा कि ऑप्टिकल फाइबर भी बिछा दी गई है लेकिन उस सड़क को सिर्फ कच्ची मिट्टी से ढक दिया गया है। यदि बारिश का मौसम हो तो कीचड़ फैल जाता है। हैरानी की बात है कि साथ में लगती नाली के ऊपर जो लोहे की जाली बिछाई गई थी, उसको भी वहां से हटा कर बेतरतीब ढंग से रखा गया है। उन्होंने जिला प्रशासन और हाउसिंग बोर्ड प्रबंधन की बिलासपुर शाखा से आग्रह किया है कि इस मसले को प्राथमिकता के तौर पर देखें।