फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The risk of dengue increased after excessive rain in the district: CMO

जिले में अत्यधिक बारिश के बाद बढ़ा डेंगू का खतरा : सीएमओ

Wed, 06 Aug 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 06 Aug 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
The risk of dengue increased after excessive rain in the district: CMO
सीएमओ ने की जिले के लोगों से सतर्क रहने की अपील
विज्ञापन

मानसून के दौरान एडीज मच्छरों के पनपने के लिए बनी हैं अनुकूल परिस्थितियां

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में हाल ही में हुई भारी बारिश के बाद डेंगू का खतरा बढ़ गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशिदत्त शर्मा ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे डेंगू से बचाव के लिए सतर्कता बरतें और आवश्यक सावधानियां अपनाएं। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान एडीज मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन जाती हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

डॉ. शर्मा ने बताया कि बिलासपुर जिले में पिछले कई वर्षों से डेंगू का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। फिर भी, इस बार की अत्यधिक बारिश से जगह-जगह पानी भरने के कारण डेंगू के प्रकोप की आशंका को नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि ऐसे में अतिरिक्त सतर्कता और सामुदायिक सहयोग जरूरी है। सीएमओ ने कहा कि डेंगू/मलेरिया एपिडेमिक एक्ट के तहत नगर परिषद, शहरी निकाय, पंचायत और नगर पंचायतें अपने-अपने क्षेत्रों में फॉगिंग, इंडोर स्प्रे, नियमित जलापूर्ति और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय निकायों से मच्छरों के प्रजनन स्थलों को खत्म करने के लिए जन अभियान चलाने का आग्रह किया। डॉ. शर्मा ने कहा कि सभी संदिग्ध और पुष्ट मामलों को तत्काल आईएचआईपी-आइडीएसपी पोर्टल पर दर्ज किया जाए और उपचार के लिए आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। साथ ही लोगों से पूरी बांह के कपड़े पहनने, मच्छर भगाने वाली क्रीम का उपयोग करने और मच्छरदानी लगाने की अपील की। कहा कि साफ-सफाई बनाए रखें, पानी जमा न होने दें और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाना ही डेंगू से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed