{"_id":"6968ecab58651252620e781d","slug":"the-result-of-the-second-phase-of-the-golden-jubilee-scholarship-examination-has-been-declared-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-152194-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: स्वर्ण जयंती छात्रवृत्ति परीक्षा का दूसरे चरण का परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: स्वर्ण जयंती छात्रवृत्ति परीक्षा का दूसरे चरण का परिणाम घोषित
Thu, 15 Jan 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
जल्द जारी होगी मेरिट सूची, बिलासपुर के पांच बच्चे होंगे चयनित
छठी, सातवीं, आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को मिलेगी छात्रवृत्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) सोलन ने स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति योजना के दूसरे चरण का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम एससीईआरटी सोलन की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
यह परीक्षा 10 नवंबर को आयोजित हुई थी। बिलासपुर के 17 बच्चों ने यह परीक्षा दी थी। इसमें चयनित बच्चों की मेरिट सूची जल्द ही जारी कर दी जाएगी। इसमें बच्चे 15 दिनों के भीतर अपनी आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। परीक्षा में जिले के चयनित पांच बच्चों को तीन साल तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। एससीईआरटी सोलन पास होने वाले छात्रों का डाटा वेरिफिकेशन करेगी। छात्रवृत्ति के लिए बच्चे का सरकारी स्कूल में ही शिक्षा ग्रहण करना अनिवार्य है। बच्चा किसी भी कक्षा में फेल नहीं होना चाहिए। बच्चों को छठी कक्षा में चार हजार रुपये प्रतिमाह, सातवीं कक्षा में पांच हजार रुपये प्रति माह और आठवीं कक्षा में छह हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जाएगी।