फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The resolution passed in the Assembly against Chitta is commendable: Dharmani

चिट्टे के खिलाफ विधानसभा में पारित संकल्प सराहनीय : धर्माणी

Fri, 22 Dec 2023 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
The resolution passed in the Assembly against Chitta is commendable: Dharmani
- चिट्टे के खिलाफ चल रहे अभियान घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा को मिलेगी गति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। चिट्टा के खिलाफ हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित संकल्प, नशे के कारोबार को गैर जमानती बनाने के निर्णय की संस्कार सोसाइटी घुमारवीं ने सराहना की है। संस्कार सोसाइटी के संस्थापक एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कहा कि विधानसभा में पारित एक संकल्प से सोसाइटी द्वारा चिट्टे के खिलाफ चलाए गए अभियान घुमारवीं अगेंस्ट चिट्टा को सकारात्मक गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि जो आंकड़े सरकार और विधायकों द्वारा चर्चा के दौरान पेश किए गए वह चौंकाने वाले ही नहीं, बल्कि सभी युवाओं के भविष्य के बारे में और अधिक चिंतित करने वाले हैं। बताया कि घुमारवीं विकास खंड की 40 पंचायतों में संस्कार सोसाइटी गांव-गांव में बैठकें करके जागरूकता अभियान चला रही है। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों के साथ युवाओं और महिलाओं का सहयोग इस अभियान को मिल रहा है। जनता इस बुराई से अपने बच्चों को बचाने और दूर रखने के लिए संकल्पित हो रही है। कहा कि सरकार ने प्रदेश में चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों के बारे में जानकारी दी है, जिनमें नशा बिकने की घटनाएं हो रही हैं। इस समस्या को और अधिक गंभीर और चुनौतीपूर्ण बना देता है। सामाजिक चोला पहनकर नशा मुक्ति केंद्रों के कुछ संचालक और चिट्टे का कारोबार करने वाले लोग समाज के लिए गंभीर खतरा बन रहे हैं, सरकार को उनसे सख्ती से निपटने की आवश्यकता है। महेंद्र धर्माणी ने सरकार से मांग की है कि इस विधानसभा में पारित संकल्प और जनता की भावनाओं के अनुरूप सख्त कानून बनाएं, चिट्टे का व्यापार करने वालों के लिए हत्या की धाराओं के अनुरूप कानून बनाएं और नशा मुक्ति केंद्रों की आड़ में धंधा करने वालों से सख्ती से निपटें और कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed