{"_id":"69ca6a96e542a8e9710c04fb","slug":"the-promise-of-road-access-to-the-paragliding-site-has-been-fulfilled-but-it-remains-to-be-confirmed-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-157010-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पैराग्लाइडिंग साइट तक सड़क पहुंचाने का वादा किया पूरा, पक्का होना बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पैराग्लाइडिंग साइट तक सड़क पहुंचाने का वादा किया पूरा, पक्का होना बाकी
Mon, 30 Mar 2026 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
बंदला पैराग्लाइडिंग के लिए सड़क। संवाद
रिपोर्ट कार्ड
युवाओं की मांग पर पंचायत के साथ बनाया गया सामुदायिक भवन
क्रिकेट अकादमी खोलने की मांग अभी तक अधूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पंचायतों का कार्यकाल पूरा होने के साथ ही अब गांव-गांव में जनप्रतिनिधियों के कामकाज का आंकलन शुरू हो गया है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत बंदला का रिपोर्ट कार्ड सामने आया, जहां पर सतीश ठाकुर 35़3 वोट लेकर प्रधान बने थे।
इस कार्यकाल में पंचायत में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया। सबसे अहम उपलब्धि वर्ष 2021 में पैराग्लाइडिंग साइट तक सड़क पहुंचाना रही, जिसे उस समय के विधायक सुभाष ठाकुर के सहयोग से पूरा किया गया। इस सड़क से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिला बल्कि स्थानीय लोगों की आवाजाही भी आसान हुई। हालांकि कुछ लोगों ने अन्य विकास कार्यों की आवश्यकता भी जताई, लेकिन कुल मिलाकर पंचायत के कार्यकाल को संतोषजनक माना जा रहा है।
यह मांगे हुई पूरी
पंचायत के इस कार्यकाल में भराड़ी, खड़कोटी, मन्नर तक कच्ची सड़क का निर्माण किया गया। इन क्षेत्रों के लोग लंबे समय से सड़क सुविधा की मांग कर रहे थे, जिसे इस कार्यकाल में पूरा किया गया। इसके अलावा पंचायत भवन के साथ सामुदायिक भवन का निर्माण भी कराया गया, जिससे स्थानीय कार्यक्रमों और बैठकों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकी।
विज्ञापन
ये मांगे बाकी
पंचायत क्षेत्र में क्रिकेट अकादमी खोलने की मांग युवाओं की ओर से की गई है, जिस पर कार्य चल रहा है। हालांकि अभी तक यह कार्य पूरा नहीं हुआ है। वहीं पैराग्लाइडिंग साइट तक बनी सड़क के पक्के होने की मांग भी बाकी है। इसमें वन विभाग की औपचारिकताएं पूरी नहीं हो पाई। इसके अलावा सोहरा के लिए बनी सड़क बजट के कारण अधर में है।
इनसेट
ग्रामीणों की राय
विक्रम ठाकुर ने बताया कि पैराग्लाइडिंग साइट तक सड़क पहुंचाने की मांग काफी पहले से थी, इस मांग को पूरा किया गया है। पैराग्लाइडिंग साइट तक सड़क बनने से यहां तक गाड़ियों से बाहर के लोग भी आने लगे हैं। हालांकि इस सड़क को पक्का करने का कार्य रह गया है।
शिवांशु ने कहा कि सामुदायिक भवन बनाने की मांग युवाओं की ओर से की गई थी, जिसे पूरा किया गया है। इस भवन के मिलने से लोगों को काफी हद तक सुविधा मिली है। गांव में भी रास्ते पक्के करने का कार्य किया गया है। हालांकि कुछ एक कार्य रह गए हैं। उम्मीद है कि अगली पंचायत इन्हें पूरा करेगी।
अभिषेक ठाकुर ने कहा कि पंचायत ने अपने वादों को काफी हद तक पूरा किया है। खासकर सड़क निर्माण कार्य सराहनीय है। हालांकि अभी भी कुछ छोटे-छोटे काम बाकी हैं, जैसे पानी की व्यवस्था और कुछ लिंक रोड का निर्माण। लेकिन जो काम हुए हैं, वे लंबे समय तक गांव के लिए फायदेमंद रहेंगे। पंचायत ने लोगों की जरूरतों को समझकर काम किया है, जो अच्छी बात है।
पंकज ठाकुर ने कहा कि स्थानीय पाठशाला के पास क्रिकेट अकादमी खोलने का काम पूरा नहीं हुआ है। हालांकि इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। क्रिकेट अकादमी खुलने से युवाओं को स्थानीय स्तर पर अच्छी सुविधा मिलेगी, जो नशे से भी युवाओं को दूर रखने का कार्य करेगी।
क्या कहते हैं निवर्तमान प्रधान
निवर्तमान प्रधान सतीश ठाकुर ने कहा कि उनका लक्ष्य सड़क, भवन और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना रहा। विकास के लिए हर संभव प्रयास किए, जिसमें सफलता भी मिली। क्रिकेट अकादमी भी शीघ्र ही खुल जाएगी। कुछ एक कार्य विभागीय औपचारिकताओं के कारण या बजट की कमी से अधर में हैं। वहीं पैराग्लाइडिंग साइट तक सड़क निकाली जा चुकी है, जिसे पक्का करने के लिए वन विभाग की एनओसी का इंतजार है।