{"_id":"68ea4666024725366e0e9bfd","slug":"the-process-of-giving-cpr-was-taught-to-the-students-in-jhanduta-college-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-146278-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झंडूता कॉलेज में विद्यार्थियों को सिखाई सीपीआर देने की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झंडूता कॉलेज में विद्यार्थियों को सिखाई सीपीआर देने की प्रक्रिया
Sat, 11 Oct 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
महाविद्यालय में आपदाओं से बचाव के लिए हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता में आपदा प्रबंधन समिति ने श्री सत्य साईं सेवा संगठन के तत्वावधान में आपदाओं से बचाव के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को अचानक हृदय आघात होने पर सीपीआर देने की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। बताया कि सीपीआर देकर हम दूसरे व्यक्ति की जान बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हृदय आघात होने पर व्यक्ति को 10 मिनट के अंदर सीपीआर देने से उसका जीवन बचाने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। साथ ही उन्होंने घर के सिलेंडर में आग लग जाने पर उसे नियंत्रित करने के बारे में विस्तृत रूप से प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने कहा कि इस आग को बड़ी आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है जिससे बड़ी दुर्घटना होने से टल सकती है। कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस इकाई, आपदा प्रबंधन समिति, सड़क सुरक्षा क्लब, रेड रिबन क्लब और रोवर्स एंड रेंजर्स के सहयोग से किया गया।