{"_id":"693c10ed364cfc1669005f42","slug":"the-post-of-naib-tehsildar-is-vacant-in-kalol-sub-tehsil-office-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-150055-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कलोल उप तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार का पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कलोल उप तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार का पद खाली
विज्ञापन
राजस्व संबंधित कार्य न होने से स्थानीय लोग परेशान
लोगों ने प्रदेश सरकार से खाली पद शीघ्र भरने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता( बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कलोल उप तहसील में इन दिनों नायब तहसीलदार का पद रिक्त होने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग हर रोज अपने राजस्व संबंधित कार्यों के लिए तहसील कार्यालय में आते हैं, लेकिन नायब तहसीलदार न होने से उन्हें मायूस होकर घर वापस लौटना पड़ रहा है।
इसके अलावा लोगों के जमीनी संबंधित कार्यों के साथ इंतकाल, प्रमाण पत्र, बैंक से ऋण लेने के लिए नायब तहसीलदार का कार्य अधूरा होने से परेशान होना पड़ रहा है। झंडूता विधानसभा क्षेत्र का कोटधार इलाका अति दुर्गम होने के साथ लोग दूर दराज से वाहनों में आकर यहां पहुंचते है। लोगों के काम न होने से पैसे और समय की ही बर्बादी हो रही है। स्थानीय लोगों श्याम सिंह परमार, सुरेश कुमार, आशा राम,मस्त राम,बलबीर सिंह, राकेश कुमार, शक्ति सिंह चंदेल सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से नायब तहसीलदार के पद को शीघ्र भरने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर प्रदेश सरकार के समक्ष कई बार उठा चुके हैं, लेकिन प्रदेश सरकार ने अभी तक नायब तहसीलदार का पद नहीं भरा है जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
उधर, उपमंडलाधिकारी नागरिक झंडूता अर्शिया शर्मा ने कहा कि कलोल उप तहसील कार्यालय में रिक्त चल रहे नायब तहसीलदार के पद को भरने के लिए प्रशासन अवगत है। इस समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया है। कहा कि शीघ्र लोगों की समस्या दूर हो जाएगी।