फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The post of class IV employee is vacant since last three years

Bilaspur News: तीन साल से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पद खाली

Fri, 18 Jul 2025 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 18 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
The post of class IV employee is vacant since last three years
-झंडूता तहसील कल्याण कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारी परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। तहसील कल्याण विभाग कार्यालय झंडूता में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पद खाली चल रहा है। ऐसे में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विभागीय कर्मचारियों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के खाली पद होने के कारण सारा काम स्वयं करना पड़ता है, जिस कारण विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। करीब तीन साल से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पद खाली चला हुआ है। हालांकि विभागीय अधिकारियों ने विभाग के उच्चाधिकारियों को इसके बारे में कई बार अवगत करवाया, लेकिन अभी तक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद को नहीं भरा जा रहा है। तहसील कल्याण विभाग में दिनों दिन विभागीय कार्य बढ़ता जा रहा है, जो कार्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का होता है, वह कार्य विभाग के कर्मचारी कर रहे हैं। तहसील कल्याण अधिकारी झंडूता कमल कांत शर्मा ने बताया कि विभाग में करीब तीन साल से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पद खाली चला हुआ है। कर्मचारी की कमी का कार्य विभाग के कर्मचारी कर रहे हैं। इस बारे में विभागीय उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed