Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The police will devise traffic arrangements based on the experience from last year's route plan.

Bilaspur News: पिछले साल के रूट प्लान के अनुभव के आधार पर पुलिस बनाएगी यातायात व्यवस्था

Tue, 03 Nov 2026 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
The police will devise traffic arrangements based on the experience from last year's route plan.
घुमारवीं में जाम से निपटने की तैयारी, एनएच-103 पर लगाए जा रहे डिवाइडर - फोटो : सांकेतिक
राष्ट्रीय राजमार्ग-103 पर वाहनों की आवाजाही होगी व्यवस्थित, ओवरटेकिंग और बेतरतीब पार्किंग पर लगेगी रोक
विज्ञापन

पिछले साल के रूट प्लान के अनुभव के आधार पर पुलिस बनाएगी यातायात व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। दिवाली से पहले घुमारवीं शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। त्योहार के दौरान शहर में बढ़ने वाले वाहनों के दबाव और जाम की समस्या से निपटने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-103 पर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके तहत शहर के बीच से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर उन स्थानों पर डिवाइडर लगाए गए हैं, जहां अक्सर जाम की स्थिति बनती है। इससे वाहनों को निर्धारित लेन में चलाने, जल्दबाजी में ओवरटेकिंग रोकने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
दिवाली के दौरान घुमारवीं बाजार में खरीदारी के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इससे शहर के मुख्य बाजार और राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। जाम लगने का एक प्रमुख कारण वाहन चालकों की ओर से निर्धारित लेन का पालन नहीं करना भी है। कई बार चालक जल्दबाजी में अपनी लेन छोड़कर दूसरी तरफ से आगे निकलने का प्रयास करते हैं। इससे सड़क पर वाहनों की कतारें लग जाती हैं। वहीं, सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े किए गए वाहन भी यातायात बाधित करते हैं। पुलिस ने इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर लगाने की पहल की है। इससे वाहन चालकों को निर्धारित लेन में ही चलना होगा और बीच सड़क से रास्ता बदलकर आगे निकलने की गुंजाइश कम होगी। इसके अलावा सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग पर अंकुश लगाने के लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले वर्ष भी दिवाली से पहले पुलिस ने शहर में यातायात का दबाव कम करने के लिए विशेष रूट प्लान तैयार किया था। इसके तहत सरकाघाट की ओर जाने वाले वाहनों को बगैर, पनोह और टकरेड़ा होकर भेजा गया था। वहीं, हमीरपुर की ओर जाने वाले कुछ वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग-103 से सीधे भेजा गया, जबकि अन्य वाहनों को बगैर, पनोह, सुन्हाणी और निहारी मार्ग से निकाला गया था। अलग-अलग मार्ग निर्धारित करने से मुख्य बाजार में वाहनों का दबाव कम करने में मदद मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार भी पुलिस पिछले अनुभवों को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने में जुटी है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर लगाना इसी दिशा में उठाया गया कदम है। त्योहार के दौरान बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों, दुकानदारों और वाहन चालकों को जाम से राहत दिलाने के लिए अतिरिक्त इंतजाम भी जरूरी होंगे। पुलिस की ओर से लागू किए जाने वाले रूट प्लान और यातायात नियमों की पालना से दिवाली के दौरान शहर में लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed