फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The pit dug to install the pole became the cause of trouble.

Bilaspur News: पोल लगाने के लिए खोदा गड्ढा बना परेशानी का कारण

Wed, 07 Jan 2026 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 07 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
The pit dug to install the pole became the cause of trouble.
भराड़ी के डंगार कस्बे में सड़क किनारे खोदा गया गड्ढा। संवाद
तीन माह पहले खोदा गया था गड्ढा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के तहत डंगार कस्बे में सड़क किनारे खोदा गया गड्ढा स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बनता जा रहा है। तीन माह पहले बीएसएनएल का पोल लगाने के उद्देश्य से खोदे गए इस गड्ढे को आज तक न तो भरा गया है और न ही वहां पोल लगाया जा सका है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि डंगार चौक क्षेत्र में यह गड्ढा सड़क के बिल्कुल किनारे खोदा गया था। शुरू में लोगों को लगा कि कुछ ही दिनों में पोल लगाकर गड्ढे को भर दिया जाएगा, लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। इस कारण बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली नौनिहालों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से रात के समय यह गड्ढा और भी खतरनाक साबित हो रहा है। सड़क किनारे पर्याप्त रोशनी न होने के कारण राहगीरों को गड्ढे का अंदाजा नहीं लग पाता और वे उसमें गिरकर घायल हो जाते हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि अगर जल्द कोई गंभीर कदम नहीं उठाया गया तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। व्यापार मंडल डंगार के प्रधान संदीप ने इस मामले पर कड़ा रोष जताते हुए कहा कि बीएसएनएल के पोल लगाने का कार्य ठेकेदार के माध्यम से करवाया जा रहा है। ठेकेदार के कर्मचारियों ने तीन माह पहले चौक पर सड़क किनारे गड्ढा खोदा, लेकिन उसके बाद न तो पोल लगाया गया और न ही गड्ढे को अस्थायी रूप से ढका गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और बीएसएनएल विभाग से मांग की है कि या तो तुरंत पोल लगाने का कार्य पूरा किया जाए या फिर गड्ढे को भरकर सड़क को सुरक्षित बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed