फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The organization will remain active for the honor of martyrs and for the interests of soldiers, 16 new members joined.

Bilaspur News: शहीदों के सम्मान और सैनिक हितों के लिए सक्रिय रहेगा संगठन, 16 नए सदस्य जुड़े

Mon, 13 Apr 2026 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 13 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
The organization will remain active for the honor of martyrs and for the interests of soldiers, 16 new members joined.
जनरल जोरावर सिंह समिति की पहली बैठक, लिए अहम निर्णय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। जनरल जोरावर सिंह सैनिक कल्याण समिति की मासिक बैठक झंडूता में हुई, जिसकी अध्यक्षता कैप्टन हरबंश लाल भभौरिया ने की। बैठक की शुरुआत शहीद वीर योद्धा जनरल जोरावर सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

अध्यक्ष कैप्टन हरबंश लाल भभौरिया ने बताया कि समिति गठन के बाद यह पहली औपचारिक बैठक थी, जिसमें कई महत्वपूर्ण जनहित से जुड़े निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से समिति की सदस्यता शुल्क 1000 रुपये निर्धारित की गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि क्षेत्र में शहीद हुए सैनिकों के अंतिम संस्कार में समिति की गरिमामयी उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी, ताकि शहीद परिवारों के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना को और मजबूत किया जा सके। संगठन की नियमित गतिविधियों को बनाए रखने के लिए प्रत्येक माह की 5 तारीख को बैठक करने का भी निर्णय लिया गया। इस दौरान समिति में 16 नए सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की, जिससे संगठन को और मजबूती मिली। समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे क्षेत्र के पूर्व सैनिकों, शहीद परिवारों और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर चेयरमैन राम लाल ठाकुर, सचिव सुरेंद्र सिंह, मदन सिंह, कश्मीर सिंह, नंद लाल कपिल, महाजन सिंह, पवन कुमार, रमेश कुमार, राम लाल शर्मा, संजीव कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed