{"_id":"68e662a809ce4c9c640a5ad5","slug":"the-newly-formed-executive-committee-of-the-central-students-council-took-oath-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-146086-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: केंद्रीय छात्र परिषद की नवगठित कार्यकारिणी ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: केंद्रीय छात्र परिषद की नवगठित कार्यकारिणी ने ली शपथ
Wed, 08 Oct 2025 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
झंडूता कॉलेज में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद प्राध्यापक व विद्यार्थी। संवाद
झंडूता कॉलेज में हुआ समारोह
बीकॉम तृतीय वर्ष के सुरेंद्र बने अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता में सत्र 2025-26 के केंद्रीय छात्र परिषद की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जिसमें प्राचार्य डॉ संजय कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। प्राचार्य ने केंद्रीय छात्र परिषद के पदाधिकारियों के साथ-साथ मनोनीत सदस्यों को शपथ दिलाई। अध्यक्ष पद के लिए बीकॉम तृतीय वर्ष से सुरेंद्र, उपाध्यक्ष पद पर कला स्नातक तृतीय वर्ष से साक्षी, सचिव पद पर बीएससी प्रथम वर्ष से अंजली ने शपथ ग्रहण की। इसके अलावा कक्षा प्रतिनिधियों, क्लबों और समितियों से मनोनीत सदस्यों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कक्षा प्रतिनिधि के रूप में प्रथम वर्ष से पलक, सौरव, द्वितीय वर्ष से कोमल, अंकिता और तृतीय वर्ष से स्नेहा शर्मा को चुना गया। सांस्कृतिक समिति के लिए बिंदिया, सानिया, रेड रिबन क्लब से तन्वी, रोड सेफ्टी क्लब से रेशम खान को सदस्य चुना गया। रोवर्स और रेंजर्स से रोहित, अनुराधा, खेलकूद से पायल ठाकुर, एनएसएस इकाई से अर्पणा और हरिओम को चुना गया। प्राचार्य ने नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई देते हुए उन्हें महाविद्यालय के विकास और संचालन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।