फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The newly elected members of the Zila Parishad took the oath of office and secrecy.

Bilaspur News: जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Mon, 08 Jun 2026 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 08 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The newly elected members of the Zila Parishad took the oath of office and secrecy.
नशा उन्मूलन के लिए जनप्रतिनिधियों से प्रशासन का साथ देने का किया आह्वान
विज्ञापन




अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की तिथि जल्द होगी घोषित, इसके बाद शुरू होगा कार्य



संवाद न्यूज एजेंसी



बिलासपुर। जिला पंचायत संसाधन केंद्र भवन के प्रशिक्षण हॉल में सोमवार को जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार ने सभी 14 नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।




शपथ लेने वाले सदस्यों में वार्ड नंबर 1 घंडालवीं से जमना देवी, वार्ड नंबर 2 गाहर से रक्षा कुमारी, वार्ड नंबर 3 कुठेड़ा से निशु देवी, वार्ड नंबर 4 ननावां से प्रोमिला देवी, वार्ड नंबर 5 बड़गांव से नरेंद्र कुमार, वार्ड नंबर 6 रोहल से जरनैल सिंह, वार्ड नंबर 7 जेजवीं से आशा देवी, वार्ड नंबर 8 जांगला से देवांश चंदेल, वार्ड नंबर 9 बामटा से सपना कुमारी, वार्ड नंबर 10 बरमाणा से अशोक कुमार, वार्ड नंबर 11 नम्होल से सुरभि ठाकुर, वार्ड नंबर 12 जुखाला से लेख राम, वार्ड नंबर 13 स्वाहण से रतन चंद, वार्ड नंबर 14 कोटखास से तरसेम सिंह शामिल रहे। शपथ ग्रहण के बाद सभी सदस्यों को बधाई देते हुए उपायुक्त ने कहा कि मतदाताओं ने आप पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना आपकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों के समग्र विकास और आमजन के कल्याण के लिए पूरी पारदर्शिता व जवाबदेही से काम करने को कहा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उपायुक्त ने समाज में फैल रहे नशे पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे नशा उन्मूलन के लिए प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल बनाकर काम करें। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि ग्रामीण विकास को गति देने और स्थानीय समस्याओं के समाधान में शासन-प्रशासन के बीच एक मजबूत कड़ी की भूमिका निभाते हैं। बताया कि जिला परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए बहुत जल्द तिथि घोषित की जाएगी, जिसके बाद जिला परिषद की कार्रवाई पूर्ण रूप से सुचारू हो सकेगी। इस समारोह के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, जिला पंचायत अधिकारी यश पाल सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी और अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed