फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The main objective of SMC is to work in the interest of the children and the school.

Bilaspur News: एक दिवसीय कार्यशाला में स्कूल प्रबंधन समितियों को दिया प्रशिक्षण

Wed, 20 Nov 2024 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 20 Nov 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
The main objective of SMC is to work in the interest of the children and the school.
एक दिवसीय कार्यशाला में स्कूल प्रबंधन समितियों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

.झंडूता खंड की 217 पाठशालाओं के 650 एसएमसी सदस्यों,अध्यापकों ने लिया भाग
.उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली एसएमसी समितियों, सदस्यों को मोमेंटो देकर किया सम्मानित



संवाद न्यूज एजेंसी

बरठीं(बिलासपुर)। समग्र शिक्षा अभियान के तहत झंडूता खंड के स्कूलों में स्कूल प्रबंधन समितियों (एसएमसी) की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव विवेक कुमार,उपनिदेशक शिक्षा जोगिंद्र राव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में झंडूता खंड की 217 पाठशालाओं के लगभग 650 एसएमसी सदस्यों और अध्यापकों ने भाग लिया।

कार्यशाला के दौरान, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली एसएमसी समितियों और सदस्यों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। उपनिदेशक जोगिंदर राव ने अपने संबोधन में पाठशालाओं के सर्वांगीण विकास और शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एसएमसी का मुख्य उद्देश्य बच्चों के हित और पाठशाला की बेहतरी के लिए काम करना है। डाइट जुखाला से एसएमसी कोऑर्डिनेटर सोमदत्त कालिया ने एसएमसी सदस्यों और अध्यापकों को जागरूक करते हुए कहा कि बच्चों के नामांकन को बढ़ावा देना और स्कूल के विकास में अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एसएमसी की बैठकों में सकारात्मक चर्चा होनी चाहिए और सभी निर्णय स्कूल की बेहतरी और बच्चों के विकास को ध्यान में रखते हुए लिए जाने चाहिए। कार्यशाला में शिक्षा संवाद के महत्व पर बल दिया गया। स्कूलों की आंतरिक और बाहरी स्वच्छता, बेहतरीन ढांचे और स्कूल विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। एसएमसी सदस्यों को सुझाव दिया गया कि वे अपने स्कूलों को बेहतर बनाने और बच्चों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने में सहयोग दें।
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार ने कार्यशाला के सफल आयोजन पर एसएमसी सदस्यों को बधाई दी और कहा कि बच्चों और पाठशाला की बेहतरी के लिए समर्पण से काम करना होगा। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुभाष चड्ढा, ओपी कपिल, सुरेश भारद्वाज, कामराज सेठी, होशियार सिंह, मदन शर्मा, देव राज ठाकुर, बीआरसी श्याम लाल, सुनील, अंजना, पुष्पा, पूर्व एसएमसी अध्यक्ष, बीपीओ पवन संख्यान, कुलदीप सिंह धीमान, प्रेम लाल शर्मा, मंगल ठाकुर और जगदेव जमवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed