फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The highway will be expanded from Bhaged to Nalwad bridge.

Bilaspur News: भगेड़ से नलवाड़ पुल तक हाईवे का होगा विस्तारीकरण

Sun, 25 Feb 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
The highway will be expanded from Bhaged to Nalwad bridge.
- निर्माण कार्य पर खर्च होंगे 11 करोड़ रुपये, कंदरौर से शुरू हुआ काम
विज्ञापन

- हाईवे के 22 किलोमीटर हिस्से पर तीखे मोड़ भी किए जाएंगे सीधे

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। शिमला-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग का भगेड़ से नलवाड़ पुल तक विस्तारीकरण होगा। इस निर्माण कार्य पर करीब 11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग ने इसका टेंडर कर दिया है। कंदरौर कस्बे से इसका काम भी शुरू हो गया है।

विस्तारीकरण कार्य में भगेड़ से लेकर नलवाड़ पुल तक करीब 22 किलोमीटर के हिस्से पर हाईवे के तीखे मोड़ भी सीधे किए जाएंगे। कंदरौर चौक से कंदरौर पुल तक इस हाईवे को चौड़ा करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इसी के चलते सबसे पहले इसके विस्तारीकरण कार्य कंदरौर से शुरू किया गया है। कार्य के बाद यहां पर होने वाले हादसों पर भी रोक लग सकेगी। साथ ही यातायात समस्या से भी लोगों को निजात मिलेगी। वर्तमान में कंदरौर कस्बे से होकर गुजरने वाले से इस हाईवे पर यातायात अधिक होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे के कुछ हिस्से पर चौड़ाई बहुत कम है। दो बड़े वाहनों का हाईवे एक साथ पास करना मुश्किल हो जाता है। विस्तारीकरण करने के साथ ड्रेनेज का निर्माण किया जाएगा। लोगों के पुश्तैनी रास्तों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उधर, लोक निर्माण विभाग सब डिवीजन बैरी के सहायक अभियंता सीता राम ठाकुर ने बताया कि हाईवे के करीब 22 किलोमीटर हिस्से का विस्तारीकरण किया जाएगा। इसका काम शुरू कर दिया गया है। लोगों से अपील है कि निर्माण कार्य में सहयोग करें। विभाग की भूमि पर किसी का कब्जा है तो अतिक्रमण को हटा लें। लोगों के रास्तों का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed