फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The head of the temple priest's assembly demanded from the Deputy Commissioner

श्री नयना देवी मंदिर में फिर से खोले जाए हवन कुंड

Thu, 19 Nov 2020 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
The head of the temple priest's assembly demanded from the Deputy Commissioner
बिलासपुर। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी मंदिर के हवन कुंड को खोलने की इजाजत दी जाए। यह बात शक्तिपीठ श्री नयना देवी की पुजारी सभा के प्रधान नारायण दत्त ने कही। उन्होंने माता श्री बज्रेश्वरी देवी तथा ज्वालामुखी मंदिरों की तर्ज पर नयना देवी मंदिर के हवनकुंड को खोलने की अनुमति प्रदान करने का आयुक्त मंदिर न्यास रोहित जंवाल से आग्रह किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्री बज्रेश्वरी देवी और ज्वालामुखी मंदिर में आयुक्त मंदिर न्यास कांगड़ा ने पत्र संख्या 1251/-1257 को जिला कांगड़ा के सभी प्रमुख मंदिरों के हवन कुंड को खोलने की अनुमति दे दी है। जिसमें 15 नवंबर से सभी मंदिरों के हवन कुंड खोल दिए गए हैं। वहीं, यात्री श्रद्धाभाव से हवन भी कर रहे हैं, लेकिन श्री नयना देवी जी के प्रमुख मंदिर में अभी तक ऐसी कोई भी एसओपी जारी नहीं की है। जिससे सभी श्रद्धालुओं में रोष है। बताया कि कोरोना महामारी के चलते 17 मार्च से मंदिरों को बंद कर दिया गया था। उसके बाद 10 अक्तूबर को मंदिरों को खोल दिया गया है, लेकिन हवन कुंडों को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। वहीं, बज्रेश्वरी देवी और जवालामुखी तथा बैजनाथ मंदिरों में हवनकुंड को खोल दिया गया है। ऐसे में श्री नयना देवी जी के प्रमुख मंदिर में भी हवन कुंड को खोलने की इजाजत देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed