फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The girl's body was found hanging on the fan in the room

युवती का शव कमरे में पंखे में पर झूलता मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
The girl's body was found hanging on the fan in the room
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में बैंक मैनेजर के घर में रह रही एक युवती जो कि एमएससी की छात्रा थी कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती का शव मैनेजर के घर में पंखे पर झूलता हुआ सड़ी गली हालत में पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने बैंक मैनेजर को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

जिला प्रतापगढ़ के थाना नवाबगंज के ग्राम परसई निवासी मनोज कुमार यादव जेपीनगर जिले के जोया की प्रथमा बैंक में शाखा प्रबंधक हैं। वह कोतवाली क्षेत्र की बत्रा कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। उनके ही मकान में उनके ही गांव की दृष्टि साहू उम्र (24) पुत्री सुभाष चंद्र साहू भी रह रही थी। शाखा प्रबंधक के अनुसार, दृष्टि यहां रहकर एमएससी की पढ़ाई कर रही थी। वो जोया में रह रहे थे। जबकि, दृष्टि यहां बत्रा कॉलोनी स्थित आवास पर थी।
विज्ञापन

19 अक्तूबर को उन्होंने दृष्टि को फोन किया, मगर उनसे बात नहीं हुई तो उन्होंने मंगलवार की शाम कालोनी निवासी एक परिचित को फोन करके बताया कि वह दृष्टि को लगातार फोन कर रहे हैं। मगर वह फोन रिसीव नहीं कर रही है। वह रात में ही अपने आवास पर पहुंच गए और कोतवाली की रूद्र बिलास चौकी पुलिस को उन्होंने अवगत कराया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा कि दृष्टि का शव सड़ीगली अवस्था में पंखे पर झूल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शाखा प्रबंधक से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि दृष्टि उनके पास बीते कई माह से उनके साथ रह रही थी। पुलिस ने शाखा प्रबंधक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया और युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के माता-पिता को फोन द्वारा सूचना दी है। कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह का कहना है कि सूचना के बावजूद मृतका के परिजनों ने यहां आने में असमर्थता व्यक्त की है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पोस्टमार्टम के बाद शव युवती के किसी संबंधी को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल मामले की अब तक की जांच में मामला यह प्रकाश में आया है कि शाखा प्रबंधक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। शाखा प्रबंधक ने पुलिस को बताया कि उनकी आखरी बार बात 19 अक्तूबर को दृष्टि से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed