फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The garden got nine lakhs, yet there were bushes instead of flowers.

Bilaspur News: वाटिका मिले नौ लाख फिर भी फिर भी फूलों की जगह झाड़ियां

Sun, 27 Oct 2024 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 27 Oct 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
The garden got nine lakhs, yet there were bushes instead of flowers.
सुन्हाणी में सीर खड्ड किनारे चार साल बाद भी पूरी नहीं हुई पंचवटी वाटिका
विज्ञापन


वाटिका में बैठना तो छोड़िए चलने की भी जगह नहीं



संवाद न्यूज एजेंसी

बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत सुन्हाणी में सीर खड्ड के किनारे चार साल से बन रही पंचवटी वाटिका अभी भी अधूरी है। पंचायत को 9 लाख रुपये स्वीकृत होने के बावजूद निर्माण स्थल वाटिका के नाम पर झाड़ियों के अलावा कुछ नहीं है।
साल 2020 में तीन लाख रुपये और 2022 में छह लाख रुपये पंचवटी वाटिका के लिए मनरेगा के तहत स्वीकृत हुए थे। बावजूद इसके पंचवटी वाटिका में बैठने की जगह तो दूर झाड़ियों के कारण चलने के लिए भी उपयुक्त जगह नहीं है। वाटिका का कुल 10 लाख रुपये की लागत से निर्माण किया जाना था। पंचायत की ओर से निर्माण स्थल पर 9 लाख रुपये स्वीकृत होने के बोर्ड भी लगाए गए हैं। लेकिन करीब तीन बीघा भूमि पर बन रही इस वाटिका को देखकर लगता नहीं कि इतने रुपये खर्च किए गए हैं। निर्माणाधीन वाटिका में चारों ओर झाड़ियां उगी हुई हैं। जबकि पंचवटी वाटिका में बच्चों के लिए झूले, ओपन जिम, बैडमिंटन कोर्ट, टहलने के लिए पैदल मार्ग और बैठने की उचित व्यवस्था होने के दावे किए गए थे। इसके अलावा औषधीय और सजावटी पौधे भी लगाए जाने थे। लेकिन अभी तक जमीन को समतल किया गया है। सड़क की तरफ सुरक्षा के लिए पिलर और डंगों के निर्माण के बाद अभी तक पंचवटी वाटिका को जोड़ने के लिए बनी सडक़ पर पेवर ब्लॉक, मेन गेट, चहारदीवारी और घास लगाने का कार्य बचा हुआ है। इसे पंचायत ने चालू वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा था।
विज्ञापन




कोट

बजट के अभाव में लटका काम : प्रधान

सुन्हाणी पंचायत प्रधान उपेंद्र परमार का कहना है कि पंचायत मनरेगा से खड्ड के किनारे रमणीक स्थल में दस लाख रुपये की लागत से पंचवटी वाटिका का निर्माण कर रही है। 50 फीसदी कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बजट के अभाव में यह कार्य लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

पंचायत से किया जाएगा जवाब तलब

विकासखंड कार्यालय झंडूता के कनिष्ठ अभियंता राजकुमार ने बताया कि यह मनरेगा के तहत बनाया जा रहा है, जिसके लिए बजट की कोई कमी नहीं है। पंचायत की ओर से खुद ही बजट स्वीकृत किया जाता है और कार्य किया जाता है। उन्होंने बताया कार्य विलंब होने के लिए पंचायत से जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed