फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The Four Lane Struggle Committee expressed concern over the dilapidated condition of the old road.

Bilaspur News: फोरलेन संघर्ष समिति ने पुराने मार्ग की खस्ता हालत पर जताई चिंता

Thu, 23 Oct 2025 11:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 23 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
The Four Lane Struggle Committee expressed concern over the dilapidated condition of the old road.
नम्होल में आयोजित शिमला-मटौर फोरलेन संघर्ष समिति की बैठक में भाग लेने वाले सदस्य। संवाद
नम्होल में हुई समिति की बैठक में उठाए गए कई मुद्दे
विज्ञापन

समस्या को लेकर शीघ्र उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने का लिया निर्णय

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिमला-मटौर फोरलेन संघर्ष समिति की बैठक वीरवार को नम्होल में हुई। अध्यक्ष कुलवीर भडोल की अध्यक्षता में हुई बैठक में एनएचएआई की ओर से फोरलेन कार्य शुरू किए जाने के बाद पुराने सड़क मार्ग की खस्ता हालत पर गंभीर चिंता जताई गई।

कुलवीर भडोल ने कहा कि सड़क की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर जल्द ही उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो समिति उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी एनएचएआई और प्रशासन की होगी। वहीं घ्याल पंचायत के प्रधान देश राज ठाकुर ने कहा कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़ चुके हैं, जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन गड्ढों को मिट्टी से भर दिया गया है, जिससे दोपहिया और छोटे वाहनों को और अधिक दिक्कत झेलनी पड़ रही है। बैठक में रानीकोटला पंचायत के उप प्रधान रंजीत कुमार, कोटला पंचायत के उप प्रधान सुमन कुमार, अशोक कुमार, मंजीत कुमार, शेर सिंह और कपिल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed