फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The Forest Department released a captive native parakeet.

Bilaspur News: वन विभाग ने कैद देसी पैराकीट को मुक्त कराया

Wed, 22 Jul 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 22 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
The Forest Department released a captive native parakeet.
बिलासपुर शहर में तोते को आजाद करते वन विभाग के अधिकारी। स्रोत: वन विभाग
बिलासपुर मुख्य बाजार में वन विभाग की कार्रवाई
विज्ञापन

देशी तोतों का व्यापार, खरीद-फरोख्त, पिंजरे में रखना कानूनन अपराध

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के मुख्य बाजार में बुधवार को वन विभाग ने कार्रवाई की। इस दौरान अवैध रूप से पिंजरों में कैद देसी पैराकीट (तोते) को मुक्त कराया गया। वन विभाग की टीम ने इन संरक्षित पक्षियों को उनके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया।
यह कार्रवाई वन परिक्षेत्र अधिकारी सदर नरेंद्र सिंह दयाल के नेतृत्व में हुई। निरीक्षण के दौरान मुख्य बाजार क्षेत्र में कई देसी पैराकीट पिंजरों में बंद मिले थे। टीम ने तत्काल इन पक्षियों को मुक्त कराया और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की। वन विभाग ने स्पष्ट किया कि भारत के सभी देसी तोते और पैराकीट संरक्षित वन्यजीव हैं। ये वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत आते हैं। इन पक्षियों को पकड़ना, खरीदना, बेचना या कैद रखना पूरी तरह प्रतिबंधित है। यह कानूनन दंडनीय अपराध है, जिसके लिए सजा का प्रावधान है। दोषी पाए जाने पर तीन वर्ष तक का कारावास या एक लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है। दोनों सजाएं भी एक साथ दी जा सकती हैं।
विज्ञापन

वहीं, वन विभाग ने आम लोगों से देसी तोतों को पालतू न रखने की अपील की है। विभाग ने कहा कि किसी भी पैराकीट को पालतू के रूप में न रखा जाए। यदि इनके अवैध व्यापार, बिक्री या कैद की जानकारी मिले, तो तुरंत सूचित करें। सूचना निकटतम वन कार्यालय या वन विभाग को दी जा सकती है। इससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में वन्यजीव संरक्षण अभियान जारी रहेंगे। भविष्य में भी विशेष अभियान चलाए जाएंगे। अवैध रूप से वन्यजीवों को पकड़ने, बेचने या कैद रखने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। विभाग ने कहा कि वन्यजीवों का संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। यह प्रत्येक नागरिक की भी जिम्मेदारी है और इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed