फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The first cultural evening of Morsinghi fair was dedicated to the Himachali couple.

Bilaspur News: हिमाचली जोड़ी के नाम रही मोरसिंघी मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या

Sat, 09 May 2026 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 09 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
The first cultural evening of Morsinghi fair was dedicated to the Himachali couple.
ऑल इंडिया विद्युत बोर्ड कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता बलवीर सिंह को सम्मानित करते मु
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी स्नेह लता को किया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की ग्राम पंचायत मोरसिंघी में चल रहे मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें हिमाचली जोड़ी ने धमाल मचा दिया।

सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि के रूप में सदर पूर्व विधायक तिलक राज ने शिरकत की। मेला कमेटी के प्रधान केआर रत्न, और सदस्यों ने उन्हें टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। घुमारवीं के लोक गायक अजय धर्माणी ने ना बॉलीवुड वाली ना हॉलीवुड वाली मेरे दिल में वस गई हिमाचल वाली सहित अन्य गानों की प्रस्तुति देकर लोगो का खूब मनोरंजन किया। इसके बाद मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली जोड़ी अर्जुन राम गोपाल और रंजना रघुवंशी के नाम रही। उनके गानों पर लोग खूब नाचे। उन्होंने एक से बढ़कर पहाड़ी गीत गाकर पंडाल में बैठे लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान जिले की बेटी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी स्नेह लता को भी सम्मानित किया गया। नलवाड़ मेले में महिलाओं और पुरुषों की रस्साकसी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर राहुल चौहान, भगत राम शर्मा, शहजाद चौहान, रोशन लाल धीमान, ज्ञानचंद, अभिषेक सोनी, बाबू लाल, ब्रह्मदत्त, प्रकाश चौहान, कर्म सिंह चौहान, दीपा राम वशिष्ठ, मोरसिंघी के पूर्व प्रधान रमेश गर्ग, जगदीश चौहान, पूर्व प्रधान पटेर सुरेश कुमार, मोरसिंघी पंचायत के उपप्रधान अनिल कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

ऑल इंडिया विद्युत बोर्ड कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता बलवीर सिंह को सम्मानित करते मु

ऑल इंडिया विद्युत बोर्ड कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता बलवीर सिंह को सम्मानित करते मु

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed