{"_id":"6913404c00b5136a3d0a4a30","slug":"the-first-asmita-district-athletic-league-will-be-held-on-14th-in-luhnu-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-148186-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: लुहणू में 14को होगी पहली अस्मिता जिला एथलेटिक लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: लुहणू में 14को होगी पहली अस्मिता जिला एथलेटिक लीग
Tue, 11 Nov 2025 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
प्रतिभाशाली बालिकाओं के चयन को लेकर एएफआई, खेल मंत्रालय का संयुक्त प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में पहली बार बालिकाओं के लिए अस्मिता जिला एथलेटिक लीग का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 14 नवंबर को बिलासपुर के सिंथेटिक ट्रैक लुहणू ग्राउंड में होगी। इस आयोजन को एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया और मिनिस्ट्री ऑफ स्पोर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
जिला एथलेटिक एसोसिएशन बिलासपुर के सचिव तरुण कुमार ने बताया कि एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया ने देशभर के 300 जिलों को इस योजना के लिए चुना है, जिनमें हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर और कांगड़ा जिले भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा और विजेताओं को एएफआई की ओर से पदक व प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। कहा कि प्रतियोगिता के दौरान एएफआई और साई के विशेषज्ञ प्रतिभाशाली बालिकाओं का चयन करेंगे, ताकि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।
इनसेट
आयु वर्ग व स्पर्धाएं
14 वर्ष आयु वर्ग में जन्म तिथि 21 दिसंबर 2011 से 20 दिसंबर 2013 के बीच के लिए ट्रायथलॉन ए ग्रुप में 60 मीटर, लंबी कूद और ऊंची कूद, जबकि बी ग्रुप में 60 मीटर, लंबी कूद व शॉट पुट 1 किलोग्राम बैक थ्रो शामिल हैं। 16 वर्ष आयु वर्ग जन्म तिथि 21 दिसंबर 2009 से 20 दिसंबर 2011 के बीच के लिए 60 मीटर, 600 मीटर, ऊंची कूद, लंबी कूद, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट और स्टैंडिंग जेवलिन थ्रो 500 ग्राम स्पर्धाएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन
इनसेट
विद्यालयों से अपील
सचिव तरुण कुमार ने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला क्रीड़ा अधिकारी और सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अपील की है कि वे अपने विद्यालयों की 14 से 16 वर्ष की बालिकाओं को इस आयोजन में प्रतिभाग के लिए भेजें। कहा कि प्रतिभागी 14 नवंबर को सुबह 8:30 बजे बिलासपुर सिंथेटिक ग्राउंड में उपस्थित हों और अपने साथ नाम, पिता का नाम, कक्षा, जन्म तिथि, चयनित स्पर्धा का विवरण व आधार कार्ड की छायाप्रति लेकर आएं।