फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The fair will be organized in Nayanadevi with the restrictions of Corona

श्री नयना देवी में पाबंदियों के साथ होगा मेले का आयोजन

Mon, 21 Dec 2020 10:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
The fair will be organized in Nayanadevi with the restrictions of Corona
बिलासपुर। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में नव वर्ष आगम पर पारंपरिक मेले का आयोजन कोरोना की बंदिशों के बीच होगा। हर साल की तरह इस बार भी मेला 29 दिसंबर 2020 से 2 जनवरी 2021 तक आयोजित होगा। जिला दंडाधिकारी बिलासपुर रोहित जम्वाल ने आला अधिकारियों की बैठक लेकर मेेले की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि मेले के दौरान कोविड-19 के दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा। ताकि इसके संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी प्रबंध पूरे किए जा रहे है। मेले के सफल आयोजन के लिए उप मंडलाधिकारी स्वारघाट को मेला अधिकारी तथा उपाधीक्षक पुलिस श्री नयना देवी जी पुलिस मेला अधिकारी होंगे। एसएचओ थाना कोट कहलूर सहायक पुलिस मेला अधिकारी होंगे। उन्होंने बताया कि बीएमओ श्री नयना देवी जी को मेला चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेले को नौ सेक्टरों में बांटा जाएगा और पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर को समुचित चिकित्सा स्टॉफ नियुक्त करने के निर्देश दिए व नए बस स्टैंड पर और सेक्टर 4 व 5 में अस्थाई चिकित्सा सहायता कक्ष स्थापित करने को कहा। मेले के दौरान पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद श्री नयना देवी जी को निर्देश दिए कि श्री नयना देवी जी में समस्त पार्किंग स्थलों पर निर्धारित रेटों को डिस्पले करवाना सुनिश्चित करें। ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं से पार्किंग के मनचाहे रेट न वसूले जाएं। उन्होंने बताया कि पंजाब से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पंजाबी में भी साइन बोर्ड लगाएं जाएंगे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच के अतिरिक्त, तहसीलदार स्वारघाट हुसन चंद के अतिरिक्त संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed