{"_id":"6a0b0ef1231862a9ba08c477","slug":"the-excitement-regarding-the-post-of-chairman-in-bilaspur-municipal-council-is-increasing-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-160123-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिलासपुर नगर परिषद में अध्यक्ष पद को लेकर सरगर्मियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिलासपुर नगर परिषद में अध्यक्ष पद को लेकर सरगर्मियां तेज
Mon, 18 May 2026 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 18 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की प्रचंड जीत के बाद नरेश कुमारी का नाम सबसे आगे
वार्ड नंबर दो से भाजपा समर्थित जमना देवी भी अध्यक्ष पद की दौड़ में
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर परिषद बिलासपुर में भाजपा ने 11 में से 9 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए परिषद पर अपना कब्जा जमा लिया है। निकाय चुनाव परिणाम आने के बाद अब नगर परिषद अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस बार अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित है, जिसके चलते भाजपा के भीतर भी दावेदारों को लेकर चर्चाएं गर्म हैं।
भाजपा की ओर से जीतकर आई वार्ड नंबर एक और वार्ड नंबर दो की दोनों पार्षद अनुसूचित जाति वर्ग से संबंध रखती हैं। शुरुआती दौर में स्टेडियम वार्ड नंबर दो से विजयी हुईं जमना देवी को अध्यक्ष पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन अब समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में वार्ड नंबर एक से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने वाली नरेश कुमारी का नाम सबसे आगे निकलकर सामने आ रहा है। दरअसल वार्ड नंबर एक को सदर विधायक त्रिलोक जमवाल का प्रभाव क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में इस वार्ड से लगातार दूसरी बार भाजपा समर्थित उम्मीदवार की जीत को संगठन और स्थानीय नेतृत्व की बड़ी राजनीतिक सफलता के रूप में देखा जा रहा है। नरेश कुमारी ने दोबारा जीत हासिल कर यह संकेत दिया है कि क्षेत्र में उनकी व्यक्तिगत पकड़ और जनता के बीच स्वीकार्यता मजबूत हुई है। नरेश कुमारी की राजनीतिक यात्रा भी चर्चा का विषय बनी हुई है। जिला अस्पताल में सफाई कर्मचारी के तौर पर कार्यरत नरेश कुमारी को पिछले निकाय चुनाव में भाजपा ने पहली बार मौका दिया था। उस समय उनकी जीत को संगठन के सामाजिक समीकरणों और जमीनी रणनीति से जोड़कर देखा गया था। अब लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने के बाद उनका राजनीतिक कद और बढ़ा है। भाजपा संगठन फिलहाल अध्यक्ष पद को लेकर खुलकर कुछ कहने से बच रहा है, लेकिन अंदरखाने बैठकों और समीकरणों का दौर शुरू हो चुका है। माना जा रहा है कि संगठन जीत, जनाधार, स्थानीय समीकरण और वरिष्ठ नेताओं की राय को ध्यान में रखकर अंतिम फैसला लेगा। वहीं परिषद में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद भाजपा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर अपनी पसंद का नेतृत्व बैठाने की स्थिति में नजर आ रही है।