फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The episode of Lord Ram and Kevat was narrated during the Ram Katha.

Bilaspur News: राम कथा में सुनाया प्रभु राम और केवट का प्रसंग

Mon, 21 Sep 2026 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
The episode of Lord Ram and Kevat was narrated during the Ram Katha.
बाबा विश्वकर्मा मंदिर में चल रही कथा में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत: जागरूक पाठक
आचार्य नीरज शर्मा ने कहा- सच्ची भक्ति और प्रतीक्षा कभी व्यर्थ नहीं जाती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बाबा विश्वकर्मा मंदिर परिसर में गणेश उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित राम कथा में आचार्य नीरज शर्मा ने प्रभु राम और केवट के प्रसंग का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान को अपने भक्तों की मनोस्थिति और उनकी जिज्ञासा का पूरा आभास होता है, लेकिन भक्त की इच्छा कब और किस रूप में पूरी करनी है, इसका निर्णय स्वयं प्रभु करते हैं।
कथा के दौरान आचार्य नीरज शर्मा ने बताया कि वनवास के समय प्रभु राम जब गंगा नदी के तट पर पहुंचे तो उन्होंने केवट से नदी पार करवाने का आग्रह किया। इस पर केवट ने प्रभु से चरण स्पर्श करने का अवसर देने की इच्छा जताई। प्रभु राम यह सुनकर मुस्कुराए।
विज्ञापन

आचार्य ने प्रसंग की व्याख्या करते हुए बताया कि मान्यता के अनुसार पूर्व जन्म में यही केवट कछुए के रूप में भगवान विष्णु के चरण स्पर्श करने का प्रयास करता था। उस समय शेषनाग के रूप में लक्ष्मण उसे बार-बार पानी में डाल देते थे। प्रयास करते समय कछुए की मृत्यु हो गई थी। अब प्रभु राम स्वयं उसके पास पहुंचकर उसे चरण स्पर्श का अवसर दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भक्त की सच्ची भावना और प्रतीक्षा कभी व्यर्थ नहीं जाती। भगवान उचित समय आने पर भक्त की मनोकामना पूरी करते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रभु राम के आदर्शों को जीवन में अपनाने और भक्ति भाव से ईश्वर का स्मरण करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed