फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The double-lane bridge, completed two years ago, has been closed due to the lack of a connecting road.

Bilaspur News: री रडोह अमरोआ डबल लेन पुल दो साल से तैयार, संपर्क मार्ग न बनने से बंद

Thu, 18 Dec 2025 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
The double-lane bridge, completed two years ago, has been closed due to the lack of a connecting road.
री रडोह अमरोआ पुल
करोड़ों खर्च के बावजूद जनता को नहीं मिल रहा लाभ
विज्ञापन

-लोक निर्माण विभाग को ढाई करोड़ के बजट का इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल मुख्यालय के अनंदघाट को जोड़ने वाले री रडोह अमरोआ पुल के अप्रोच रोड का निर्माण कार्य लंबे अरसे से अधूरा पड़ा है। करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी लोगों को पुल की सुविधा नहीं मिल रही हैं, ऐसे में लोगों का लोक निर्माण विभाग और सरकार के रोष है। बता दें कि करीब आठ करोड़ की लागत से बनने वाला री रडोह अमरोआ पुल ग्रामीण क्षेत्रों में प्रदेश का पहला डबल लेन पुल करीब सवा पांच करोड़ की लागत से बनकर दो साल से अधिक समय से तैयार खड़ा है, लेकिन पुल के दोनों ओर संपर्क मार्ग न बनने के कारण आज भी इस पुल पर यातायात शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में पुल के बनने का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोक निर्माण विभाग का कहना है कि यदि शेष बजट मिल जाए तो बहुत जल्दी पुल को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने दिसंबर 2016 में इस पुल के निर्माण का सपना देखा था। सत्ता परिवर्तन के बाद स्थानीय विधायक जीत राम कटवाल ने इसे अपनी पहली विधायक प्राथमिकता में शामिल करते हुए नाबार्ड से बजट का प्रावधान कराया। उनके प्रयासों से मई 2021 में कार्य शुरू हुआ और ठेकेदार ने निर्धारित अवधि में पुल का निर्माण कार्य पूरा भी कर दिया। विभाग के अनुसार अब अप्रोच मार्ग पर ढाई करोड़ रुपये और खर्च होने हैं। इसके साथ पुल की कुल लागत अब आठ करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में बनने वाला यह प्रदेश का पहला डबल लेन पुल है। इससे पहले ग्रामीण इलाकों में केवल सिंगल लेन पुल बने हैं। 100 मीटर लंबा, साढ़े सात मीटर चौड़ा और करीब 40 फीट ऊंचा यह पुल बड़सर विधानसभा क्षेत्र के बिझड़, महारल, बड़ाग्राम, बरठीं सहित आसपास क्षेत्र के लोगों को इस पुल का सीधा लाभ मिलेगा। इससे लोग सीधे अनंदघाट से नंद नगराओं पुल से कोटधार क्षेत्र के बागछाल से सीधे पंजाब की सीमा में पहुंच जाएंगे। वहीं पुल के बनने से इलाकों के लोगों को बड़ी राहत होगी। वर्तमान में झंडूता उपमंडल मुख्यालय तक पहुंचने के लिए लोगों को वाया सुन्हाणी, तुंगड़ी, सेर होकर 10 से 15 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है। पुल के शुरू होने से यह दूरी लगभग आधी रह जाएगी। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव विवेक कुमार ने कहा कि पुल की अप्रोच के बचे कार्य को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से ढाई करोड़ रुपये की मांग की है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि बहुत जल्दी लोगों को पुल की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।


कोट
लोक निर्माण विभाग को 2.20 करोड़ रुपये वर्ष 2023 में री रडोह सड़क मार्ग के सुधारीकरण के लिए मिले हैं, जिससे लोगों को सड़क सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। पुल की अप्रोच के कार्य के लिए करीब ढाई करोड़ का बजट चाहिए। पैसे का प्रावधान होने पर पुल पूरी तरह बन कर तैयार हो जाएगा। - सचिन नड्डा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग सब डिवीजन बरठीं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed