{"_id":"65e5bc07cf221482c9072739","slug":"the-date-of-election-and-convention-of-the-trade-body-will-be-announced-soon-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-114040-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जल्द घोषित होगी व्यापार मंडल के चुनाव और अधिवेशन की तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जल्द घोषित होगी व्यापार मंडल के चुनाव और अधिवेशन की तिथि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अलग-अलग चलने के बजाए एक बैनर तले एकजुट होने की राह पर आगे बढ़ रहे बिलासपुर के व्यापारियों के संगठन व्यापार मंडल के चुनाव और अधिवेशन की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। फिलहाल वोटर लिस्ट तैयार की जा रही है। 17 से 23 मार्च तक राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला संपन्न होने के बाद चुनाव व अधिवेशन का शेड्यूल तय किया जाएगा।
यह निर्णय व्यापार मंडल बिलासपुर के कार्यकारी अध्यक्ष चमन गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक में कहा गया कि व्यापार मंडल बिलासपुर और संयुक्त व्यापार मंडल एकजुट है। व्यापार मंडल बिलासपुर के बैनर तले दोनों संगठनों की एक ही कार्यकारिणी बनाई जाएगी। इसके लिए वोटर लिस्ट तैयार की जा रही है। नलवाड़ी मेले की वजह से व्यापार मंडल के चुनाव और अधिवेशन के आयोजन में कुछ देरी हुई है। मेला संपन्न होते ही इसका शेड्यूल फाइनल कर दिया जाएगा। कोई भी व्यापारी संगठन का मुखिया बन सकता है। लिहाजा अध्यक्ष पद के दावेदार इसके लिए तैयारी शुरू कर दें। बैठक में महिपाल सांख्यान, प्रकाश गुप्ता, तरुण टाडू, रामलाल, नगीन चंद, नवीन वर्मा, अर्पण संत, नरेंद्र खन्ना, रश्मि महाजन व विजय सोनी आदि ने भाग लिया।