फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The danger increased due to the collapse of the Barthin-Sunhani road

Bilaspur News: बरठीं-सुन्हाणी सड़क का डंगा गिरने से बढ़ा खतरा

Mon, 13 Oct 2025 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 13 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
The danger increased due to the collapse of the Barthin-Sunhani road
मिट्टी खिसकने से नीचे धंस रही सड़क, दरारें भी पड़ीं
विज्ञापन

लोगों ने विभाग से शीघ्र मरम्मत की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता के तहत ग्राम पंचायत बड़गाव में बरठीं री रड़ोह व टिहरा-सुन्हाणी सड़क का नीचे की तरफ का डंगा व मलबा गिरने से खतरा पैदा हो गया है। मिट्टी खिसकने से सड़क का करीब आधा फीट हिस्सा नीचे बैठ गया है और सडक पर भी दरारें आ गई हैं।


बरठीं से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर टिब्बी हवानी गांव के मध्य इस सड़क पर न तो पत्थर ही रखे हैं और न ही सुरक्षा के लिए पैरापिट है। बीते तीन माह में हुई लगातार बरसात के कारण सड़क धीरे- धीरे नीचे धंसती जा रही है, जिससे सड़क पर चलने बाले छोटे-बड़े वाहनों को खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीण अनुराग चंदेल, करतार चंदेल, जोगिंदर सिंह, आंचल सिंह, देशराज, निर्मल गौतम, जंग बहादुर, शमशेर सिंह, ईश्वर ठाकुर, सुरजीत सिंह, सुरम सिंह सहित अन्य वाहन चालकों ने बताया कि यदि इस सड़क पर कोई बड़ा वाहन आता है तो वहां पर लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण बड़ी घटना घट सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त सड़क को देखते हुए भी विभाग ने वहां पर पत्थर तक नहीं लगाए हैं, जिस कारण लोगों ने अपनी सुरक्षा को देखते हुए खुद ही वहां पर कुछ लकड़ियां रख दी हैं। लोगों ने विभाग से आग्रह किया कि शीघ्र उचित कदम उठाकर समस्या को दूर किया जाए। उधर, कनिष्ठ अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि मौके का मुआयना कर सुरक्षा के उपाय किए जाएंगे। साथ ही प्राक्कलन तैयार कर शीघ्र मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed