फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The current government is trying to take credit for BJP's schemes: Garg

भाजपा की योजनाओं का श्रेय लेने का प्रयास कर रही है वर्तमान सरकार : गर्ग

Thu, 18 Dec 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 18 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
The current government is trying to take credit for BJP's schemes: Garg
घुमारवीं में प्रेस वार्ता करते राजेंद्र गर्ग। संवाद
बोले- मुख्यमंत्री के आरोप तथ्यहीन, जनता को गुमराह करने की कोशिश
विज्ञापन

-जेपी नड्डा ने व्यक्तिगत रूप से राज्य के लिए संसाधन जुटाने में निभाई अहम भूमिका

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की ओर से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा पर लगाए गए आरोपों को लेकर भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने आरोपों को न केवल तथ्यहीन बताया, बल्कि इसे जनता को गुमराह करने का सुनियोजित प्रयास करार दिया।
घुमारवीं में आयोजित प्रेसवार्ता में राजेंद्र गर्ग ने कहा कि आपदा के समय केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल प्रदेश को हरसंभव सहायता प्रदान की है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने व्यक्तिगत रूप से राज्य के लिए संसाधन जुटाने में अहम भूमिका निभाई। ऐसे में पेंशनर्स की रैली में मुख्यमंत्री की ओर से उन पर आरोप लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है। पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री और स्थानीय मंत्री पर राजनीतिक श्रेय लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के एकदिवसीय दौरे के दौरान जिन योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया, वे सभी योजनाएं भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही स्वीकृत और प्रारंभ हो चुकी थीं। वर्तमान सरकार इन्हें अपनी उपलब्धि बताकर जनता को भ्रमित कर रही है। साफ किया कि घुमारवीं इंडोर स्टेडियम की योजना पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के कार्यकाल की देन है, जबकि घुमारवीं पुलिस थाना भवन को जयराम ठाकुर सरकार के दौरान स्वीकृति मिली थी और निर्माण प्रक्रिया भी उसी समय शुरू हो गई थी। इन योजनाओं को वर्तमान सरकार द्वारा अपनी उपलब्धि के रूप में प्रस्तुत करना पूरी तरह तथ्यहीन है।
विज्ञापन

उन्होंने घुमारवीं-बरठीं-शाहतलाई सड़क के शिलान्यास पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस सड़क के लिए 35 करोड़ 90 लाख रुपये की राशि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा द्वारा पहले ही स्वीकृत करवाई जा चुकी थी। बड़े समारोह के माध्यम से दोबारा शिलान्यास करना केवल राजनीतिक दिखावा है। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि शायद मुख्यमंत्री को यह याद नहीं रहा कि इस सड़क के लिए वास्तविक प्रयास किसने किए थे। आपदा राहत राशि को लेकर भी पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री पर विरोधाभासी बयान देने का आरोप लगाया। कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री 1500 करोड़ रुपये न मिलने की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर 470 करोड़ रुपये मिलने की स्वीकारोक्ति करते हैं, जो जनता को भ्रमित करने का प्रयास है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, भाजपा मीडिया प्रभारी महेंद्र पाल, वर्तमान प्रधान पंकज चंदेल, सुरेंद्र शर्मा और नितेश संख्यान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed