फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The court sent the accused grandfather on police remand for four days

Bilaspur News: अदालत ने आरोपी दादा को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

Sat, 30 Sep 2023 06:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 06:57 PM IST
विज्ञापन
The court sent the accused grandfather on police remand for four days
- बंदूक की गोली के छर्रे लगने से घायल बच्चे का दादा है आरोपी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत हरितल्यांगर गांव में बंदूक की गोली के छर्रे लगने से घायल पांच वर्षीय मासूम के मामले में आरोपी दादा को अदालत ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से पूरे मामले की पूछताछ करेगी।

बुधवार रात को हरितल्यांगर गांव में पांच वर्षीय बच्चा बंदूक की गोली छर्रे लगने से घायल हो गया था। जब यह हादसा हुआ उस समय बच्चे का दादा भी साथ था। घटना के बाद मासूम को गंभीर हालत में आईजीएमसी दाखिल किया गया था। छर्रे लगने से गंभीर जख्म हो गए थे। घायल बच्चे की बाजू को आईजीएमसी के चिकित्सकों को काटना पड़ा। शुक्रवार को पुलिस ने बच्चे के दादा को हिरासत में ले लिया। उसी दिन पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर लेकर पहुंची थी, जहां से पुलिस को एक बंदूक, सात कारतूस और मिले थे। इससे पहले भी वीरवार को पुलिस को घटनास्थल से छह कारतूस, एक बंदूक, 22 डेटोनेटर, गन पाउडर और शराब की आधी बोतल सहित अन्य सामान बरामद हुआ था। उससे भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि प्रारंभिक जांच में हादसा लापरवाही से हुआ प्रतीत हो रहा है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed