{"_id":"6880cf892d816665bd00face","slug":"the-construction-work-of-nand-nagraon-and-bridge-will-be-completed-soon-both-ends-will-meet-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-141112-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शीघ्र पूरा होगा नंद-नगरांव व पुल का निमार्ण कार्य, दोनों छोर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शीघ्र पूरा होगा नंद-नगरांव व पुल का निमार्ण कार्य, दोनों छोर मिले
Wed, 23 Jul 2025 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
झंडूता में नंद-नगरावं पुल के निरीक्षण पर पहुंचे विधायक जीतराम कटवाल व अन्य। संवाद
विधायक ने किया पुल का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
बोले, निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर न हो गुणवत्ता से समझौता
अंतिम चरण में पहुंचा नंद-नगरांव पुल का निमार्ण कार्य जल्द मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विधानसभा झंडूता के तहत पनौल-जेजवीं मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड पर निर्माणाधीन प्रदेश के सबसे बड़े स्टील सस्पेंशन पुल नंद-नगरांव का काम जल्द पूरा होगा। 387 मीटर लंबे इस पुल के दोनों छोर आपस में मिल गए हैं।
झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने बुधवार को पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इसका काम पूरा होने से न केवल पिछड़ा कहे जाने वाले कोटधार क्षेत्र से झंडूता की दूरी कम होगी, बल्कि हमीरपुर व कांगड़ा आदि स्थानों से किरतपुर की दूरी भी करीब 60 किलोमीटर कम हो जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखते हुए इसका काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। जीतराम कटवाल ने बताया कि कि पनौल-जेजवीं मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड के लिए सेंट्रल रोड फंड से लगभग 90 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इसी सड़क पर नंद-नगरांव पुल बन रहा है। बताया कि उन्होंने खुद भी व्यक्तिगत प्रयासों से इस पुल के लिए करीब 57 करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध करवाया था। पुल का काम 6 फरवरी 2021 को शुरू हुआ था। दिसंबर 2022 तक इसका लगभग 70 फीसदी काम पूरा कर लिया गया था। प्रदेश की कांग्रेस सरकार पहले से शुरू किए गए विकास कार्यों में तेजी लाना तो दूर, केंद्र सरकार के वित्त पोषित कार्यों में भी रोड़े अटका रही है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में केंद्र सरकार ने नुकसान की भरपाई के लिए राष्ट्रीय आपदा कोष से हिमाचल को 451.44 करोड़ रुपये की राशि तुरंत प्रभाव से स्वीकृत की है। प्रदेश सरकार को इससे सीख लेनी चाहिए। विधायक ने इसके बाद में बाला, डाहड, नखलेहड़ा और दाड़ी बाड़ी पंचायतों का दौरा भी किया।