फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The condition of law and order in the state is from bad to worse: Mahendra Dharmani

प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत बद से बदतर : महेंद्र धर्माणी

Sat, 04 Nov 2023 04:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 04:39 PM IST
विज्ञापन
The condition of law and order in the state is from bad to worse: Mahendra Dharmani
प्रदेश प्रवक्ता बोले, प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। प्रदेश में जब से कांग्रेस सरकार ने सत्ता संभाली है, तब से कानून व्यवस्था की हालत बद से बदतर हो गई है। खासकर सीमांत जिलों में घट रही गोलीकांड, डकैती और हत्या की घटनाएं यह साबित करती हैं कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम साबित हुई है। यह बात भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कही।

उन्होंने कहा कि दो दिन पहले उपमुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में गोली की घटना अत्यंत चिंतनीय है। ऊना में जिस प्रकार रेत-माफिया और ड्रग माफिया फल-फूल रहा है, उसके कारण अपराधी प्रवृति के लोगों के हौसले बुलंद हैं। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी और चंबा की घटनाएं भी प्रदेश में बढ़ते अपराधीकरण और पुलिस की नाकामी को उजागर करती है। ऊना के घालुवाल में घटित घटना के आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। सीमांत जिलों और औद्योगिक क्षेत्रों फिरौती और लूटपाट की घटनाएं भी बढ़ रहीं है। प्रदेश में माफियाओं और अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि वह सरेआम दिन-दहाड़े ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर सुरक्षित निकल जाते हैं। पुलिस राजनीतिक दबाव के कारण चुप है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। बाहर से आने वालों पर नजर रखने के पुलिस विभाग कुछ नहीं कर पा रहा है। कानून व्यवस्था चरमराने पर ऐसे हालात पैदा हो रहे हैं। सरकार को बढ़ते अपराध पर रोक लगाने के लिए शीघ्र कोई कदम उठाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed