फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The condition of Gahar-Naswal road is bad.

Bilaspur News: गाहर-नसवाल सड़क की हालत खस्ता

Fri, 17 Nov 2023 04:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 04:34 PM IST
विज्ञापन
The condition of Gahar-Naswal road is bad.
- बरसात में हुए गड्ढे को नहीं भर सका विभाग, हादसे का बना रहता है डर
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बरठीं(बिलासपुर)। सोहलद क्षेत्र के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली गाहर-नसवाल सड़क की खस्ता हालत लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।

क्षेत्र के निवासी यशपाल, अनिल कुमार, हंसराज, राजेंदर सिंह, राजेश कुमार, अर्णव, रवि कुमार, कमल नयन, रामपाल, रमेश कुमार, प्यार सिंह ने बताया कि दधोल-लदरौर मुख्य सड़क पर लेठवीं और भटेड़ के पास से गाहर-नसवाल संपर्क मार्ग निकाला गया है। बरसात के मौसम में इस संपर्क मार्ग के शुरुआत में ही करीब चार फुट गहरा गड्ढा हो गया, जो बड़े हादसे को अंजाम देने के लिए आतुर है, जबकि विभाग उस स्थान पर डंगा लगाना तो दूर, कोई रोक या साइन बोर्ड तक लगाना भूल चुका है। इसी स्थान पर पिछले साल ठेकेदार की ओर से लगाए मिट्टी के ढेर भी हादसे को न्योता दे रहे हैं। बरसात के मौसम में विभाग ने जेसीबी की मदद से नाली की सफाई तो कर दी, लेकिन आज तक मिट्टी के ढेरों को उठाने तक की जहमत नहीं कर पाया है। उधर, लोगों ने एक बार फिर से अपने घरों और दुकानों के लिए लंबे चौड़े रैंप बनाकर गंदे पानी को सड़क में डालते हुए अवैध कब्जा करना शुरू कर दिया है। जबकि विभाग उन्हें रोक पाने में असमर्थ बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने विभाग और सरकार से शीघ्र इस सड़क के व्यवस्थागत ढांचे में सुधार करने की मांग की है। उधर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रतन चौहान ने बताया कि जल्द ही सड़क की मरम्मत की दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed