{"_id":"681361e7e8c1b1b79804f695","slug":"the-company-came-to-fill-100-posts-only-seven-could-be-selected-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-136335-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: 100 पद भरने आई थी कंपनी, महज सात का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: 100 पद भरने आई थी कंपनी, महज सात का चयन
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी में हुए साक्षात्कार में सिर्फ 22 उम्मीदवार पहुंचे
सिक्योरिटी गार्ड के लिए हुआ साक्षात्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उप रोजगार कार्यालय श्री नयना देवी जी में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू हुआ। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए 22 उम्मीदवार ही पहुंचे।
हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है कि साक्षात्कार में कम उम्मीदवार पहुंचे। विभाग की ओर से साक्षात्कार आयोजित किए जाते हैं, लेकिन उनमें हर बार कम ही उम्मीदवार आते हैं। बिलासपुर की एक निजी कंपनी ने सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों की भर्ती के लिए साक्षात्कार लिए। साक्षात्कार सुबह 10:30 बजे से शुरू हुए। शाम 5 बजे तक इंतजार करने के बाद भी सिर्फ 22 बेरोजगार ही साक्षात्कार देने पहुंचे। इनमें से सात उम्मीदवारों का चयन कंपनी की ओर से किया गया। जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को 16,500 से 21,000 रुपये का मासिक मानदेय दिया जाएगा।