फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The ceremony is an opportunity to highlight the achievements of the state government in the last two years: DC

समाराेह प्रदेश सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियां बताने का अवसर : डीसी

Mon, 25 Nov 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 25 Nov 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
The ceremony is an opportunity to highlight the achievements of the state government in the last two years: DC
बिलासपुर के बचत भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते उपा
समारोह की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के साथ की बैठक
विज्ञापन

उपायुक्त बोले, सरकार के कार्यों, जिला प्रशासन की समन्वय कुशलता की होगी पहचान
-यातायात प्रबंधन के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार करने के पुलिस को दिए आदेश
-स्वास्थ्य विभाग को आयोजन स्थल पर एंबुलेंस, मेडिकल टीम को तैनात करने को कहा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल पूरे होने के समारोह के सुचारू ओर सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में समारोह की तैयारियों का आकलन किया गया और इसके कुशल संचालन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। समारोह 11 दिसंबर को होगा।
उपायुक्त ने कहा कि यह समारोह प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराने का अहम अवसर है। यह कार्यक्रम न केवल सरकार के कार्यों को प्रदर्शित करेगा, बल्कि जिला प्रशासन की समन्वय, कुशलता को भी दर्शाएगा। उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि वे समय सीमा के भीतर अपने दायित्व पूरे करें। इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दें। पुलिस विभाग को यातायात प्रबंधन के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार करने, समारोह के दौरान भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष योजना बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, सुरक्षा के लिए सतर्कता बरतने को भी कहा। संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया कि वे कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक सुविधाएं जैसे स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था, मंच निर्माण, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन सेवाएं, क्रेन सुविधा, इंटरनेट कनेक्टिविटी को समय पर सुनिश्चित करें। कहा कि इसके अलावा पार्किंग, शौचालय अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को आयोजन स्थल पर एंबुलेंस, मेडिकल टीम की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, सभी विभागों को अपने प्रचार सामग्री, होर्डिंग्स को समय पर अपडेट, मरम्मत कराने के लिए कहा गया। उपायुक्त ने बताया कि इस समारोह का मुख्य उद्देश्य जनता को पिछले दो वर्षों में सरकार की उपलब्धियों, विकास योजनाओं और परियोजनाओं की जानकारी देना है। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी, जिनमें सरकार की योजनाओं और उनकी सफलता को दर्शाया जाएगा। ये प्रदर्शनियां जनता को सरकार की योजनाओं और भविष्य की प्राथमिकताओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगी।
इनसेट
सांस्कृतिक कार्यक्रम
समारोह के दौरान लोक संस्कृति, परंपराओं को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक संगीत प्रस्तुतियां भी होंगी।
बैठक में पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, एडीसी डॉ. निधि पटेल, एसडीएम गौरव चौधरी, सहायक आयुक्त नरेंद्र अहलूवालिया, सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed