{"_id":"695281ca602dd9a6c10b13d9","slug":"the-centre-gave-rs-601-crore-congress-is-cursing-after-taking-the-money-garg-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-151125-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र ने दिए 601 करोड़, पैसा लेकर कोसती है कांग्रेस : गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र ने दिए 601 करोड़, पैसा लेकर कोसती है कांग्रेस : गर्ग
Mon, 29 Dec 2025 07:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 29 Dec 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं के बकरोआ में पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग लोगों के साथ जनसंवाद करते हुए। संवाद
बकरोआ में पूर्व मंत्री ने लोगों के साथ किया जनसंवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं( बिलासपुर)। पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हिमाचल को 601.92 करोड़ रूपये की आपदा राहत देकर बड़ा सहारा दिया है। घुमारवीं के बकरोआ में जनसंवाद के दौरान उन्होंने कहा कि अब तक केंद्र से करीब छह हजार करोड़ रुपये की सहायता मिल चुकी है। इससे पुनर्निमाण कार्यों को गति मिलेगी।
पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र से धन भी लिया जाता है और बाद में उसी को कोसा जाता है। उन्होंने आग्रह किया कि केंद्र से आया पैसा पूरी पारदर्शिता के साथ आपदा प्रभावितों तक पहुंचे। हिमाचल प्रदेश को आपदा राहत के तहत 601.92 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का आभार जताया है। वे समस्त हिमाचल वासियों की ओर से केंद्र सरकार का कोटि-कोटि आभार व्यक्त करते हैं। गृह मंत्रालय भारत सरकार पीडीएन, पोस्ट डिजास्टर नीड्स असेस्मेंट के तहत यह धनराशि हिमाचल प्रदेश को दी है। इस धनराशि का उपयोग बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों, जलापूर्ति योजनाओं, बिजली व्यवस्था सहित अन्य जरूरी बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण में किया जाएगा। इससे उन लोगों को राहत मिलेगी, जिन्होंने आपदा में अपने घर, खेत और आजीविका खो दी है। कांग्रेस सरकार का रवैया शुरू से ही रहा है कि केंद्र से पैसा भी लेते हैं और बाद में उसी केंद्र को कोसते हैं। प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि केंद्र से आई इस आपदा राहत राशि का सही और पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि यह धन वास्तव में आपदा प्रभावित लोगों तक पहुंचे और उनके जीवन को फि र से पटरी पर लाने में सहायक बने। इस मौके पर कैप्टन सुरजीत सिंह, चैन सिंह, पूर्व सूबेदार सुरेश चंदेल, पवन शर्मा, प्यार सिंह, डा. यशवंत सिंह, सुशील चंदेल और सौरभ चंदेल सहित अन्य उपस्थित रहे।