Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The BJP will hold a foot march in Hamirpur on November 4 against anti-farmer policies.

Bilaspur News: किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ चार नवंबर को हमीरपुर में भाजपा निकालेगी पदयात्रा

Mon, 02 Nov 2026 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The BJP will hold a foot march in Hamirpur on November 4 against anti-farmer policies.
झंडूता विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ठा
भाजपा नेता ने कांग्रेस सरकार पर किसानों से वादा खिलाफी का लगाया आरोप
विज्ञापन

झंडूता विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों किसान और कार्यकर्ता होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर किसान विरोधी नीतियां अपनाने और किसानों से किए वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया है। कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले किसानों से गोबर दो रुपये प्रति किलो और दूध 100 रुपये प्रति लीटर खरीदने का वादा किया था, लेकिन सरकार के चार साल के कार्यकाल में ये घोषणाएं पूरी नहीं हो पाई हैं।


रविवार को झंडूता विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान झंडूता और शाहतलाई मंडल की बैठकों में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद से किसान लगातार परेशानियों का सामना कर रहे हैं। एक ओर सरकार किसानों की आय बढ़ाने के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर खेती की लागत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। खाद और बीज महंगे होने से किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पहले खाद की बोरी 1200 से 1400 रुपये में मिलती थी, जबकि अब इसकी कीमत कई स्थानों पर 2450 से 2750 रुपये तक पहुंच गई है। इसी तरह गेहूं के बीज की कीमत भी पिछले साल 1,250 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़कर इस वर्ष 1,350 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है। सरकार किसानों को राहत देने के बजाय उन पर महंगाई का बोझ डाल रही है। इससे किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी और सरकार की नीतियों को जनता के बीच उजागर करेगी। उन्होंने बताया कि चार नवंबर को भाजपा की ओर से हमीरपुर में प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ विशाल पदयात्रा निकाली जाएगी। इसमें झंडूता विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों किसान और भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक में झंडूता मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंदेल और शाहतलाई मंडल अध्यक्ष मुख्तियार सिंह पटियाल अपने-अपने मंडलों के पदाधिकारियों के साथ उपस्थित रहे। इस दौरान संगठनात्मक विषयों के अलावा किसानों की समस्याओं और हमीरपुर में होने वाली पदयात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed