फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The attitude of the government and administration in Bilaspur is dictatorial: Sumit

बिलासपुर में सरकार और प्रशासन का रवैया तानाशाही : सुमित

Thu, 15 Feb 2024 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
The attitude of the government and administration in Bilaspur is dictatorial: Sumit
- बोले, त्रिवेणी घाट में पुलिस ने जनप्रतिनिधियों पर बरसाईं लाठियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश भाजपा सचिव और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रभारी सुमित शर्मा ने कहा कि बिलासपुर में चुने हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति पुलिस और प्रशासन का तानाशाही रवैया है। त्रिवेणी घाट में व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर चुने हुए विधायक, जिला परिषद सदस्य और बीडीसी सदस्य सभी पर पुलिस प्रशासन ने लाठियां बरसाईं और हिंसक रवैया अपनाया।

उन्होंने कहा कि जब कोई जनप्रतिनिधि और जनता अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाने का प्रयास कर रहे है और लंबे समय से धरने पर बैठे है तो उनकी आवाज को दबाना नहीं चाहिए, बल्कि सुनना चाहिए। भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक श्री नयनादेवी जी रणधीर शर्मा त्रिवेणी घाट में प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे थे और जनता की आवाज प्रशासन तक पहुंचने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन प्रशासन सुनने को तैयार ही नहीं था। सरकार का यह तानाशाही रवैया उचित नहीं है। पूरा प्रदेश आज इस प्रकरण को लेकर सरकार की निंदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर-सोलन सीमा पर स्थित त्रिवेणी घाट में अली खड्ड पर बन रही कीकर-नवगांव पेयजल योजना का निर्माण अब बिलासपुर के लोगों के लिए जीने और मरने का सवाल बन गया है। इस दर्द को सरकार को समझना चाहिए। हिंसा के बाद भी प्रशासन मामले को लेकर अभी तक गंभीर नहीं है। बिलासपुर के लोग इस योजना के निर्माण का विरोध लगातार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को बिलासपुर के लोगों की भावनाओं के अनुसार निर्णय लेकर इस मामले को खत्म करने की पहल करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed