फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The aim of government departments is to serve the people: Dharmani

लोगों की सेवा करना ही सरकारी विभागों का ध्येय : धर्माणी

Mon, 07 Aug 2023 04:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 04:52 PM IST
विज्ञापन
The aim of government departments is to serve the people: Dharmani
-विधायक ने अधिकारियों को दिए सेवाएं बहाल करने के निर्देश
विज्ञापन

-घुमारवीं में सुनी लोगों की समस्याएं

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं विधायक राजेश धर्माणी ने सोमवार को विश्राम गृह भराड़ी में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को पेयजल और संपर्क सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा करना ही सरकारी विभागों का ध्येय है। उन्होंने क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या के बारे में भी उचित कदम उठाने के लिए अधिकारियों से योजना बनाने को कहा।

लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याएं विधायक कि समक्ष रखीं। इसमें मुख्य रूप से भारी बारिश से खराब हुईं सड़कों, छोटी पुलिया के निर्माण, विद्युत आपूर्ति और पेयजल आपूर्ति से संबंधित अधिकतर शिकायतें आईं। विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बारिश के कारण बंद हुए हर मार्ग को बहाल करने के लिए कहा, ताकि लोगों को घर द्वार तक सड़क सुविधा हर मौसम में बनी रहे। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को पेयजल योजनाओं के माध्यम से पेयजल की निर्वाध आपूर्ति बनाए रखने सहित पेयजल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए और कहा कि आमजन की सेवा ही सरकारी विभागों की प्राथमिकता है। जनता को आ रही दिक्कतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा होना चाहिए। विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां आवश्यक है वहां विद्युत लाइनों की शीघ्र मरम्मत का कार्य किया जाए। विद्युत लाइनों के साथ लग रहे पेड़ों की कटाई-छंटाई का काम भी प्राथमिकता से करें, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed