फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Tests of traders-dhaba owners will be held in the district from tomorrow

जिले में व्यापारियों और ढाबा मालिकों के कोविड टेस्ट कल से

Mon, 21 Dec 2020 10:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Tests of traders-dhaba owners will be held in the district from tomorrow
बिलासपुर। बिलासपुर जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए संक्रमितों की त्वरित पहचान करने को प्रशासन सैंपलिंग प्रक्रिया को और तेज करेगा। जिला उपायुक्त रोेहित जम्वाल ने बताया कि एहतियातन बिलासपुर जिला के व्यापारियों जिसमें ढाबा मालिक, किराना व्यापारी, होटल आदि से संबंधित लोगों के कोरोना टेस्ट करवाए जाएंगे। 23 दिसंबर से यह अभियान शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर को बिलासपुर के लखनपुर, स्वारघाट, घुमारवीं के हटवाड़ व झंडूता में सैंपल एकत्र होंगे। इसी प्रकार 24 दिसंबर को जबली, श्री नयना देवी जी, हवाण और झंडूता, 25 दिसंबर को नौणी, भाखड़ा, हरलोग, झंडूता, 26 दिसंबर को कोठीपूरा, स्वारघाट, डंगार, गेहड़वीं, 28 दिसंबर को विनायक घाट और ब्रहमपुखर, स्वारघाट, डंगार, गेहड़वीं, 29 दिसंबर को नम्होल, स्वाहण, दधोल और औहर, 30 दिसंबर को नम्होल, कैंची मोड़, बद्धाघाट और औहर, 31 दिसंबर को गसौड़, बेहल, भराड़ी और ऋषिकेश, 1 जनवरी 2021 को रानीकोटला, टोबा, बम और नाल्टी परनाल, भगेड़, 2 जनवरी को घाघस, बस्सी, कुठेड़ा और भगेड़ में सेपल लिए जाएंगे। वहीं 4 जनवरी को बैरी, घवांडल, कुठेड़ा और समोह, 5 जनवरी को पंजगाईं, जमली, कोठी और सुनहाणी, 6 जनवरी को पंजगाईं, छड़ोल, घुमारवीं और बरठीं, 7 जनवरी को खारसी, जकातखाना, घुमारवीं और बरठीं, 8 जनवरी को बरमाणा, पंजपीरी, घुमारवीं और बरठीं, 9 जनवरी को बरमाणा, कल्लर, घुमारवीं और गुग्गा मोड़ा, 11 जनवरी को बरमाणा, घुमारवीं, छत, 12 जनवरी को लाड़ाघाट और बल्हसीना में सैंपलिंग की जाएगी।
विज्ञापन

13 जनवरी को मलोखर, दसलेहड़ा, 14 जनवरी को चांदपुर और तलाई, 15 जनवरी को चांदपुर और तलाई, 16 जनवरी को कंदरौर और तलाई, 18 जनवरी को कंदरौर और बच्छेरटू, 19 जनवरी बामटा आईटीआई चौक और कोसरियां, 20 जनवरी को बिलासपुर और घराण, 21 जनवरी को बिलासपुर और भड़ोली कलां, 22 जनवरी को बिलासपुर और कलोल, 25 जनवरी को जेजवीं और 27 जनवरी को मरोतन में कोविड-19 के सैंपल एकत्रित किए जाएंगे। उन्होंने जिला के सभी व्यापारियों से आग्रह किया है कि कोरोना जांच के लिए सैंपल देने में आवश्यक सहयोग देकर दूसरों को भी प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed