फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Terror of stray dogs in Dadhol, walking difficult

Bilaspur News: दधोल में आवारा कुत्तों का आतंक, रहा चलना मुश्किल

Tue, 05 Nov 2024 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Tue, 05 Nov 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Terror of stray dogs in Dadhol, walking difficult
उपमंडल घुमारवीं के दधोल चौक में सडक़ पर घूमते आवारा कुत्ते। संवाद
-दुकानों में घुसकर सामान खराब कर रहे हैं कुत्तों के झुंड
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के दधोल चौक पर आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। यहां दर्जनों कुत्ते चौक और आसपास के क्षेत्रों में घूम रहे हैं, जिससे लोगों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है, और छोटे बच्चे अकेले स्कूल जाने से डर रहे हैं। एक महीने पहले एक आवारा कुत्ते ने आधा दर्जन से अधिक लोगों, जिनमें स्कूली बच्चे भी शामिल थे, को काटकर घायल कर दिया था।

अभी हाल ही में चौक पर कुत्तों के झुंड दुकानों में घुसकर सामान उठाने लगे हैं। कई बार ये झुंड आपस में लड़ाई करते हुए दुकानों में घुस जाते हैं, जिससे दुकानदारों का सामान बर्बाद हो रहा है। इसके अलावा, आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या के कारण कई दुपहिया वाहन चालक भी दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। कुत्तों का झुंड अक्सर बाइकों के पीछे दौड़ पड़ता है, जिससे बाइक चालक हड़बड़ाकर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। रात के समय जब यात्री बस से उतरते हैं, तो आवारा कुत्ते उन पर हमला कर देते हैं, जिससे बड़ी अनहोनी का खतरा बढ़ जाता है। यही नहीं, गांव के लोगों के पालतू मवेशियों के लिए भी ये कुत्ते खतरा बन चुके हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि चौक चौराहों पर घूम रहे आवारा कुत्तों के झुंड से निजात दिलाई जाए और पशुपालन विभाग से इन कुत्तों की नसबंदी करवाई जाए ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed