फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   tense in village

धार्मिक स्थल में प्रतिबंधित पशु अवशेष फेंकने से फैला तनाव, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
tense in village
भोट (रामपुर)। असामाजिक तत्वों ने बुधवार रात एक धर्मस्थल के परिसर में पशु के अवशेष फेंक दिए। इससे गांव में तनाव का माहौल पैदा हो गया। बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पशु अवशेषों को ग्रामीणों के सहयोग से गड्ढे में दबाया और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह थाना क्षेत्र के कोयली गांव स्थित एक धर्मस्थल के परिसर में पशु के अवशेष देख ग्रामीणों में रोष फैल गया। थोड़ी ही देर में में ग्राम प्रधान समेत ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए व थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष संजय कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए व आक्रोशित ग्रामीणों को किसी तरह समझाया। सूचना पर एएसपी डॉ. संसार सिंह, एसडीएम व सीओ केमरी भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल वशिष्ठ भी तमाम पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

इस दौरान विहिप के जिलाध्यक्ष ने माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। अधिकारियों द्वारा मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर आक्रोशित लोग शांत हो गए। वहीं पूर्व ग्राम प्रधान ब्रह्म सिंह की तहरीर पर पुलिस द्वारा अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर अधिकारियों के आदेश पर जांच के लिए दरोगा नंद कुमार मिश्रा तथा रामकुमार गंगवार के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed