फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Tell children the rules of road safety

Bilaspur News: बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम

Fri, 01 Dec 2023 06:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 06:14 PM IST
विज्ञापन
Tell children the rules of road safety
- हर दिन प्रार्थना सभा में बच्चों को बताए जाते हैं यातायात के नियम
विज्ञापन

- बच्चों को अपने चरित्र से समाज को प्रेरित करने के लिए किया गया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मजारी में गुरु तेग बहादुर साहिब सड़क सुरक्षा क्लब ने यातायात नियमों का पालन करने के लिए एवं इस संबंध में बच्चों को अपने चरित्र से समाज को प्रेरित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सक्रिय समाजसेवी चमन कपूर ने शिरकत की।
कपूर ने कहा कि सड़क सुरक्षा का विषय आज महत्वपूर्ण हो गया है। आए दिन सड़क दुर्घटना की खबरें सामने आती हैं। जांच पड़ताल से ज्यादातर मामलों में नियमों की पालना न करने की बात सामने आती है। 18 वर्ष की आयु से पूर्व अभिभावक वाहन चलाने को दे देते हैं जबकि ये कानूनन गलत है। 18 से 25 वर्ष के युवाओं के दुर्घटना के कारणों में सबसे बड़ा कारण ओवर स्पीड, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाना है। अगर चालक इन्हें अपनी आदतों में शामिल कर लें तो दुर्घटना के मामलों में निश्चित ही कमी आ जाएगी। आज सड़कों में बहुत ज्यादा ट्रैफिक है। कर्व कैसे काटना, ओवरटेक कैसे और कब करना, सड़क में पैदल किस ओर चलना, सड़क कैसे पार करनी है यह नियम सभी को सीखने और सिखाने चाहिए, ताकि देश की सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुरजीत ठाकुर ने बताया कि सड़क सुरक्षा क्लब के गठन का उद्देश्य यही है कि बच्चे इन नियमों को जाने और जीवन भर इनका पालन करें। क्लब के प्रभारी हरप्रीत कौर ने बताया कि क्लब के अध्यापक, विद्यार्थी सदस्य प्रतिदिन प्रात:कालीन सभा में सड़क सुरक्षा के किसी एक नियम की जानकारी सभी को देते हैं। महीने बाद उस पर प्रश्नोत्तरी करवाते हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा संवेदनशील बच्चों को यातायात नियमों के पालन के लिए बनाया जा सके। इस अवसर पर नीलम ,बीना, शीला, रेणु, सत नाम, रेखा, प्रमोद कुमारी सहित अध्यापक राजेश, गुरप्रीत, दलजीत,गोपाल कृष्ण, बलबीर, कश्मीर और एसएमसी के प्रधान सोहन सिंह भी उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed