{"_id":"67c307b73dfcb5b918025cfc","slug":"tejveer-lakshya-shivansh-selected-for-training-in-diet-jukhala-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-132949-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: डाइट जुखाला में प्रशिक्षण के लिए तेजवीर, लक्ष्य, शिवांश का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: डाइट जुखाला में प्रशिक्षण के लिए तेजवीर, लक्ष्य, शिवांश का हुआ चयन
Sat, 01 Mar 2025 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
रघुनाथपुरा स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों के मॉ
-रघुनाथपुरा पाठशाला में हर्षोल्लास से मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रघुनाथपुरा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने की।
समारोह में एसएमसी प्रधान महेंद्र कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान जूनियर व सीनियर वर्ग के छात्रों ने विभिन्न विज्ञान मॉडलों और प्रयोगों का प्रदर्शन किया, जिससे उनकी रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण उजागर हुआ। जूनियर वर्ग में कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल और विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाई। जबकि सीनियर वर्ग में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक समझ और नवाचार प्रस्तुत किए। जूनियर वर्ग में तेजवीर, लक्ष्य और शिवांश का चयन डाइट जुखाला में अग्रिम प्रशिक्षण के लिए हुआ है। यह चयन उनकी वैज्ञानिक प्रतिभा और मेहनत का प्रमाण है। कार्यक्रम में अभिभावकों और एसएमसी सदस्यों ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत मॉडलों और प्रयोगों का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर स्नेहलता, कंचन बाला, सुमन लता आदि उपस्थित रहे।