फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   teenager died in hospital,protest of family member

किशोर की मृत्यु होने पर परिजनों ने किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
teenager died in hospital,protest of family member
केमरी। नगर में समोसा विक्रेता के पुत्र की उल्टी दस्त के कारण हालत खराब हो गई। परिजन उसे एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां किशोर की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मामले को शांत कराया।
केमरी के मोहल्ला सिंघाड़ियान निवासी वीरपाल राठौर समोसे बेचने का कार्य करते हैं। वीरपाल के अनुसार उनके 15 वर्षीय पुत्र नितिन कुमार राठौर भी उनके साथ कारोबार में सहयोग करता थे। बृहस्पतिवार को नितिन को उल्टी दस्त की शिकायत हुई। वह नगर के एक निजी चिकित्सक से अपने बेटे की दवाई लेकर आए। हालत में सुधार न होने पर शुक्रवार की सुबह वह फिर से बेटे को लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे। बताया कि उपचार के दौरान ही चिकित्सक के क्लीनिक में उनके बेटे ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही करने आदि का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर केमरी पुलिस भी पहुंच गई और दोनों पक्षों को थाने ले गई। थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

पुलिस ने किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राजीव कुमार गंगवार ने बताया कि किशोर के पिता ने मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed