फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Teen raped a six-year-old, arrested

किशोर ने छह साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Teen raped a six-year-old, arrested
केमरी। थाना क्षेत्र में एक गांव में किशोर ने एक छह वर्षीय बालिका को खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। परिजनों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

घटना केमरी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। ग्राम निवासी एक किसान के घर में उसकी छह साल की नवासी (धेवती) भी रहती है। किसान की पत्नी के अनुसार मंगलवार की शाम करीब छह बजे उसकी नवासी घर के बाहर खेलने गई थी। आरोप है कि एक किशोर उसकी नवासी को बहला फुसलाकर अपने बरसीम के खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वह अपने पुत्र के साथ बालिका को खोजते हुए खेत पर पहुंची तो देखा कि बच्ची चीख पुकार कर रही थी और आरोपी दुष्कर्म कर रहा था। विरोध करने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके बालिका को चिकित्सकीय परीक्षण के जिला अस्पताल भेजा है। एएसपी संसार सिंह का कहना है कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed