फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Technical Education Minister took stock of the construction work of Skill Development Center

Bilaspur News: तकनीकी शिक्षा मंत्री ने स्किल डेवलपमेंट सेंटर के निर्माण कार्य का लिया जायजा

Thu, 20 Feb 2025 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 20 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Technical Education Minister took stock of the construction work of Skill Development Center
घुमारवीं में बन रहे स्किल डेवलपमेंट सेंटर के निर्माण कार्य का जायजा लेते तकनीकी शिक्षा एवं आवास
मंत्री ने कहा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके कॅरिअर को नई दिशा देना सरकार का उद्देश्य
विज्ञापन

समय सीमा का पालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। तकनीकी शिक्षा एवं आवास मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं में निर्माणाधीन स्किल डेवलपमेंट सेंटर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसका निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए।
उन्होंने कहा कि यह सेंटर लगभग पौने छह करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि इसे वर्ष के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने अधिकारियों के साथ भवन के डिजाइन पर विस्तृत चर्चा की और निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने पर बल दिया। मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि इस स्किल डेवलपमेंट सेंटर के शुरू होने से क्षेत्र के युवाओं को विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ मिलेगा, जिससे उनके कौशल विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस अवसर पर हिमुडा के प्रतिनिधि सुरेंद्र वशिष्ठ सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने मंत्री ने निर्माण कार्य की समयसीमा का पालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि यह स्किल डवलपमेंट सेंटर क्षेत्र के युवाओं को विभिन्न रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ प्रदान करेगा। कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके करियर को नई दिशा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed