फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   teatment plant,sivrage line

दो बार सीवरेज लाइन बिछाने के बाद भी नहीं मिली सुविधा, लोग परेशान

Wed, 01 Jul 2020 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
teatment plant,sivrage line
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं नगर परिषद के वार्ड नंबर एक बड्डू में सीवरेज सुविधा न मिलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद के आला अधिकारी सिर्फ गृह टैक्स वसूलने तक मशगूल रहते हैं तथा सुविधाओं के नाम पर सिर्फ आश्वासन दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद के वार्ड एक बड्डू में सीवरेज की सुविधा उपलब्ध नहीं है। विभाग ने अपने चहेतों को फायदा देने के दो बार सीवरेज लाइन डाल दी। लेकिन फि र भी इसे शुरू नहीं किया गया। विभाग द्वारा तकरीबन दो साल पहले एक बार सीवरेज लाइन डाल दी गई थी और उसके बाद फिर जब डबल लेन सड़क बनाई गई तो उस समय दोबारा लाइन डाल दी गई। लेकिन इसका लाभ किसी को भी नहीं हुआ है। वार्ड के लोगों में विपिन, पम्मी, अरविंद शर्मा, आशू, अश्विनी, नरेंद्र, कुलवंत, चंद्रशेखर आदि लोगों ने बताया कि विभाग के द्वारा दो-दो सीवरेज लाइन डालने के बाद इन्हें शुरू तक नहीं किया गया है।
विज्ञापन

लोगों के बार-बार आग्रह करने के बाद इन लाइनों को अंत तक नहीं जोड़ा गया है। सवाल उत्पन्न होता है कि जब यह सुविधा लोगों को नहीं मिल रही है। तो करोड़ों रुपये का नुकसान किसलिए किया गया है। विभाग ने लोगों को दिलासा देने के लिए सीवरेज लाइन डाल दी है तथा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक नहीं पहुंची है। जिसका लाभ किसी को नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद के अध्यक्ष राकेश चोपड़ा ने कहा कि इस सदंर्भ मे कई बार सबंधित विभाग के आला अधिकारियों से बातचीत की गई। कहा कि जब तक पुल का निर्माण नहीं होता है तब तक कनेक्शन नहीं दिए जाएंगे। क्योंकि इससे सीवरेज लाइन के लेबल की समस्या उत्पन्न हो रही है। जिससे लाइन को अंतिम छोर तक नहीं पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed