फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Teachers given training to fill U DISE Plus report

Bilaspur News: शिक्षकों को दिया यू डायस प्लस रिपोर्ट भरने का प्रशिक्षण

Thu, 18 Jan 2024 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Teachers given training to fill U DISE Plus report
- डाइट जुखाला में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) जुखाला में प्रदर्शन ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआई) और यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इनफार्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (यू डायस प्लस) विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता डाइट जुखाला प्रधानाचार्य और जिला परियोजना अधिकारी दीप चंद गौतम ने की।


कार्यशाला में राज्य परियोजना कार्यालय से यादवेंद्र मुख्य स्रोत वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम समन्वयक महेंद्र गर्ग ने सभी को स्कूल, खंड और जिला स्तर पर पीजीआई और यू डायस प्लस रिपोर्ट कैसे भरनी है के बारे में प्रशिक्षण दिया। साथ ही आंकड़ों में हो रही त्रुटियों के बारे में चर्चा की गई। मुख्य स्रोत वक्ता यादवेंद्र ने उन त्रुटियों को सुधारने के लिए जानकारी दी। इससे पहले उप प्रधानाचार्य संजय शामा ने कार्यशाला में आए सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। साथ ही सभी को कार्यशाला के विभिन्न बिंदुओं से अवगत कराया। कार्यशाला में सतीश कौशल ने ऑनलाइन मोड विषय पर विस्तृत चर्चा की। डाइट प्रधानाचार्य दीपचंद गौतम ने सभी से कार्यशाला में दी गई जानकारियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का आग्रह किया। कार्यशाला में सभी खंडों से खंड परियोजना अधिकारियों, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों, मुख्याध्यापक, डाटा एंट्री ऑपरेटर और केंद्र मुख्य शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर संस्थान के प्रवक्ता सोमदत्त कालिया, डॉ. पुष्पराज, कुलदीप चंद, प्रेमलाल, कुलदीप धीमान, राकेश संधू, चंद्रकांत, अतुल शर्मा, सचिन कुमार, उपासना शर्मा, सुभाष शर्मा और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed