{"_id":"56e02de34f1c1b663e8b456d","slug":"teacher-want-promotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों के लिए 90 प्रतिशत हो पदोन्नति कोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों के लिए 90 प्रतिशत हो पदोन्नति कोटा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरठीं (बिलासपुर)।
Updated Wed, 09 Mar 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्षों से सरकार और विभागीय अनदेखी का दंश झेल रहे हजारों प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। टीजीटी शिक्षकों ने दूसरे संगठनों को अनापशनाप की बयानबाजी न करने और आंकड़ों को तोड़मरोड़ कर पेश न करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
प्रदेश प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक संघ के पदाधिकारी प्रदेश वरिष्ठ उपप्रधान किशोर वर्मा, उपप्रधान मदन ठाकुर, लायक राम, महासचिव सुरेश कौशल, महिला विंग की चेयरपर्सन अंजुम जसरोटिया, जिला बिलासपुर प्रधान दिग्विजय, हमीरपुर के बलदेव कल्सी, ऊना से संजीव राजन, कुल्लू से शेर सिंह ने प्रेस को जारी एक संयुक्त बयान में कहा कि प्रदेश भर में 25676 टीजीटी शिक्षकों का एक बहुत बड़ा कॉडर है, जबकि उस में से केवल प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों में से 739 मुख्यध्यापक ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अनुसार प्रधानाचार्य पदों के लिए लेक्चरर और मुख्याध्यापक वर्ग में से 50-50 प्रतिशत के अनुपात में पदोन्नतियों होती हैं। उन्होंने कहा कि टीजीटी वर्ग के इतने बड़े विशाल कॉडर को देखते पदोन्नति का यह कोटा बढ़ाकर 90 प्रतिशत प्रशिक्षित स्नातक अध्यापकों के लिए और 10 प्रतिशत लेक्चरर के लिए निश्चित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
क्योंकि प्रदेश भर में लेक्चरर की संख्या का आंकड़ा करीब 4 हजार से भी कम है। उन्होंने कहा कि पहले यह कोटा 60 और 40 के अनुपात में होता था, जबकि विभाग के सामने गलत आंकड़े प्रस्तुत करके उनके इस कोटे पर कैंची चलाई गई है जोकि टीजीटी वर्ग को कतई सहन नहीं है।
उन्होंने दो टूक शब्दों में विभाग को चेताते हुए कहा कि इस तरह का षड्यंत्र अगर दोबारा रचा गया तो टीजीटी वर्ग उनकी इस अनदेखी को सहन नहीं करेगा। उधर, प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक प्रदेशाध्यक्ष सुरेश पन्याली ने कहा कि शिक्षा विभाग और सरकार को इस वर्ग से हो रहे अन्याय के बारे में सोचना होगा। क्योंकि 1987 का टीजीटी अभी तक भी प्रधानाचार्य नहीं बन पाया है।